देश

UP: रामपुर में एक ही युवक पर आया तीन बहनों का दिल, परिवार के विरोध पर चारों घर से हुई फरार

खबरों के अनुसार लोकलाज की डर से परिजनों ने फिलहाल इसकी सूचना पुलिस को ना देकर सगे संबंधी लोगों को दी हैं. जिसके बाद सभी लोग तीनों लड़कियों की तलाश में जुटे हुए हैं. लेकिन अब तक तीनों बहनों के बारे में कोई सुराग नहीं लग सका है.

UP: रामपुर में एक ही युवक पर आया तीन बहनों का दिल, परिवार के विरोध पर चारों घर से हुई फरार
प्रतिकात्मक तस्वीर (Photo Credits File Photo)

लखनऊ: कहते हैं कि प्यार अंधा होता है. इसकी गिरफ्त में जब कोई आ जाता है तो उसे कुछ नहीं दिखता है. कुछ इसी तरह का एक मामला उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले (Rampur District) से आया हैं. यहां एक ही परिवार की तीन सगी बहनों (Three Sisters) का दिल एक ही युवक पर आने पर तीनों उससे  प्रेम करने लगी. इस बात का पता जब उनके परिजनों को चला तो उन्‍होंने बदनामी के डर से इसका विरोध किया. उन्हें लगा था कि उनके विरोध के बाद वे मांन जाएगी और उस युवक को छोड़ देंगी. लेकिन परिजनों के विरोध करने पर तीनों बहनें उस युवक के साथ घर छोड़कर भाग गईं. एक साथ तीनों बहनों को घर से भाग जाने पर परिवार वाले परेशान हैं. वहीं इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैली हुई हैं.

फिलहाल लोकलाज की डर से परिजनों ने अभी तक इसकी सूचना पुलिस को ना देकर सगे संबंधी लोगों को दी हैं. जिसके बाद सभी लोग तीनों लड़कियों की तलाश में जुटे हुए हैं. लेकिन अब तक तीनों बहनों के बारे में कोई सुराग नहीं लग सका है. फरार तीनो बहनों के बारे में बताया जा रहा है कि दो बालिग है जबकि एक नाबालिग है, वह भी उस युवक से प्रेम करती थी. यह भी पढ़े: तेलंगाना में एक्स बॉयफ्रेंड को देख फिर जागा दुल्हन का प्यार, शादी कैंसल कर मंडप से भागी

युवक के साथ प्रेम प्रसंग में फरार तीनों बहनें रामपुर जिले के अजीमनगर थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली हैं. ये तीनों बहने पिछले आठ दिन से घर से फरार हैं. वहीं इसकी सूचना परिवार वाले भले ही पुलिस को नहीं दी है. लेकिन मीडिया के हवाले से पुलिस को इसके बारे में सूचना मिल चुकी हैं. पुलिस का कहना है कि मामले में अभी तक कोई शिकायत नहीं मिली है. परिजनों की ओर से शिकायत मिलने पर जरूर उनके बारे में पता लगाया जाएगा.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 28, 2021 09:56 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).