शर्मनाक: 24 वर्षीय महिला के साथ तीन लोगों ने किया सामूहिक बलात्कार
उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिला के बुढ़ाना शहर में तीन लोगों ने 24 वर्षीय एक महिला से कथित तौर पर सामूहिक बलात्कार किया. पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी. बुढ़ाना के थाना प्रभारी (एसएचओ) जय भगवान ने बताया कि घटना शनिवार की है.
मुजफ्फरनगर: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिला के बुढ़ाना शहर में तीन लोगों ने 24 वर्षीय एक महिला से कथित तौर पर सामूहिक बलात्कार किया. पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी. बुढ़ाना के थाना प्रभारी (एसएचओ) जय भगवान ने बताया कि घटना शनिवार की है. अपने गांव लौटने के लिये महिला जब बस का इंतजार कर रही थी तभी तीनों आरोपियों ने उसे लिफ्ट देने की पेशकश की. तीनों उसे एक जंगली इलाके में ले गये और उसके साथ कथित तौर पर बलात्कार किया.
महिला की शिकायत पर तीनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. तीनों आरोपी फरार हैं और पीड़िता को चिकित्सीय जांच के लिये भेजा गया. पीड़िता द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार वह अपने गांव फुगाना से बुढ़ाना आयी थी और घर लौटने के दौरान तीन लोगों ने उसे अपनी मोटरसाइकिल पर लिफ्ट दी.
संबंधित खबरें
Bengaluru: Blinkit डिलीवरी को लेकर देर रात विवाद. ग्राहक को घूंसा मारकर तोड़ी नाक, बेंगलुरु में डिलीवरी बॉय गिरफ्तार
PM Modi To Visit Assam And West Bengal: अगले दो दिन असम और पश्चिम बंगाल में रहेंगे पीएम मोदी, महत्वपूर्ण परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन
Ladki Bahin Yojana: महाराष्ट्र लाड़की बहिन योजना की महिला लाभार्थियों के लिए खुशखबरी, एक साथ मिल सकती है फरवरी और मार्च की किस्त
Lucknow Shocker: लखनऊ में रूह कंपा देने वाली वारदात, महिला से दुष्कर्म के बाद हत्या; बचाने आए दिव्यांग मासूम बेटे को भी उतारा मौत के घाट
\