देश

Uttar Pradesh: फतेहपुर में मुठभेड़ में तीन बदमाश गिरफ्तार, दो के पैर में लगी गोली

उत्तर प्रदेश के फतेहपुर के थरियाव में हुई लूट की वारदात का पुलिस ने रविवार को खुलासा कर दिया है. महुआ बाग में हुई मुठभेड़ में तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है. दो बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हुए हैं. फतेहपुर के पुलिस अधीक्षक अनूप सिंह ने बताया कि चार मई को पुलिस को एक व्यक्ति द्वारा सूचना दी गई.

Uttar Pradesh: फतेहपुर में मुठभेड़ में तीन बदमाश गिरफ्तार, दो के पैर में लगी गोली

फतेहपुर, 11 मई : उत्तर प्रदेश के फतेहपुर के थरियाव में हुई लूट की वारदात का पुलिस ने रविवार को खुलासा कर दिया है. महुआ बाग में हुई मुठभेड़ में तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है. दो बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हुए हैं. फतेहपुर के पुलिस अधीक्षक अनूप सिंह ने बताया कि चार मई को पुलिस को एक व्यक्ति द्वारा सूचना दी गई. कुछ बदमाशों द्वारा लूटपाट की घटना को अंजाम दिया गया है. मौके पर तत्काल पुलिस पहुंची तो पता चला कि उसका नाम विकास कुमार है. वह टैक्सी ड्राइवर है. प्रयाग से वह एक यात्री को लेकर फतेहपुर आया था. जब वह यात्री को वापस लेकर जा रहा था, रास्ते में हाईवे पर थरियांव थाना क्षेत्र में पीछे से कुछ कार सवार आए और उससे बलपूर्वक कार छीनकर भाग गए. उसकी सूचना पर थाने में लूट का मुकदमा दर्ज किया गया.

घटना के खुलासे के लिए सर्विलांस, एसओजी, स्वाट और थाने की पुलिस को टीम बनाकर लगाया गया था. पुलिस अधीक्षक के अनुसार मुखबिरों ने बताया कि लुटेरे लूटी कार को बेचने के फिराक में हैं. तो चारों तरफ नाकाबंदी की गई. उन्हें रोका गया तो उनके द्वारा पुलिस पर फायर किया गया. पुलिस ने भी आत्मरक्षा में गोली चलाई, जिसमें दो लोगों को पैर में गोली लगी है. तत्काल उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में ले जाया गया है, जहां उनका इलाज हो रहा है. यह भी पढ़ें : भारतीय सशस्त्र बलों ने आतंकी अड्डे तबाह करके पाकिस्तान की हालत खराब कर दी : मोहन यादव

पूछताछ में बताया कि कृष्णा, करण और मंजीत, जिसमें दो लोग कानपुर के और एक उन्नाव का रहने वाला है. आर्थिक लाभ के लिए यह घटना की गई थी. आज ये लोग कार को बेचने जा रहे थे. इनसे स्विफ्ट कार बरामद हुई है, जिसे लूटा गया था, और एक ब्रेजा कार भी मिली है, जिससे घटना को अंजाम दिया गया था. इनके कब्जे से दो तमंचे और खोखे मिले हैं. इसके अलावा 1300 रुपए नगद मिले हैं. जिंदा कारतूस भी मिले हैं. गिरफ्तारी के बाद इनके ऊपर विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है. अभियुक्तों को न्यायालय में प्रस्तुत किया जाएगा. इस टीम में लगे लोगों को 25 हजार का नगद इनाम दिया गया है. मामले में विधिक कार्यवाही की जा रही है.

(The above story first appeared on LatestLY on May 11, 2025 03:38 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).