Uttar Pradesh: शामली में मजदूरी करने वाले नाबालिग ने की आत्महत्या, परिवार ने हत्या का आरोप लगाया
उत्तर प्रदेश के शामली जिला में ईंट भट्टा में मजदूरी करने वाले 17 साल के लड़के ने कथित रूप से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली.
मुजफ्फरनगर (उप्र), 7 अप्रैल : उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के शामली जिला में ईंट भट्टा में मजदूरी करने वाले 17 साल के लड़के ने कथित रूप से फंदा लगाकर आत्महत्या (Suicide) कर ली. परिवार का दावा है कि उसकी हत्या की गयी है. पुलिस ने बुधवार को इस बारे में बताया.
थाना प्रभारी रोजंत त्यागी ने बताया कि मंगलवार को कांधला पुलिस थाना अंतर्गत किवाना गांव में फैक्ट्री के अंदर नाबालिग का शव फंदे से लटका मिला था. यह भी पढ़ें : Uttar Pradesh: शाहजहांपुर कार दुर्घटना मामले की गुत्थी सुलझी, पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर की थी पति की हत्या
पुलिस ने बताया कि मामले में जांच जारी है और पीड़ित के परिवार का आरोप है कि यह हत्या का मामला है. त्यागी ने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है.
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 07, 2021 04:31 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

