Uttar Pradesh: लखनऊ में पैसों की लालच में प्रेमी ने दूसरे लोगों से लड़की का कराया गैंगरेप
प्यार में सबसे बड़ी चीज अगर कुछ होता है. तो वो भरोसा होता है. क्योंकि इसी भरोसे पर एक लड़की अपने मां-बाप के खिलाफ जाकर अपने प्रेमी के संग दुनिया बसा लेती हैं. फिर चाहे इसके लिए उन्हें अपने परिवार से बगावत ही क्यों न करना पड़े. लेकिन हर बार ऐसा नहीं होता है, क्योंकि अगर प्यार में धोखा या फरेब आ जाता है. तो उसका परिणाम बेहद खौफनाक हो जाता है. एक ऐसा ही हैरान कर देने वाला मामला उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ (Lucknow) से सामने आया है. जहां पर पैसों की लालच में प्रेमी ने भरोसे और प्रेमिका की इज्जत को तार-तार कर दिया. लालची प्रेमी ने चंद रुपयों की लालच में दूसरों से अपनी नाबालिग प्रेमिका का (Gangrape) करवाया .
लखनऊ:- प्यार में सबसे बड़ी चीज अगर कुछ होती है. तो वो भरोसा होता है. क्योंकि इसी भरोसे पर एक लड़की अपने मां-बाप के खिलाफ जाकर अपने प्रेमी के संग दुनिया बसा लेती हैं. फिर चाहे इसके लिए उन्हें अपने परिवार से बगावत ही क्यों न करना पड़े. लेकिन हर बार ऐसा नहीं होता है, क्योंकि अगर प्यार में धोखा या फरेब आ जाता है. तो उसका परिणाम बेहद खौफनाक हो जाता है. एक ऐसा ही हैरान कर देने वाला मामला उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ (Lucknow) से सामने आया है. जहां पर पैसों की लालच में प्रेमी ने भरोसे और प्रेमिका की इज्जत को तार-तार कर दिया. लालची प्रेमी ने चंद रुपयों की लालच में दूसरों से अपनी नाबालिग प्रेमिका का (Gangrape) करवाया .
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रेमी ने नाबालिग लड़की को पैसे की लालच में दूसरे लोगों के हवाले कर दिया. जिसके दरिंदों में नाबालिग लड़की के साथ रेप किया. इस दौरान लड़की का वीडियो भी बनाया गया. ताकि उसे वीडियो दिखाकर ब्लैकमेल किया जा सके. फिर क्या इस लड़की के वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर उसके साथ कई लोगों ने गैंगरेप किया. Uttar Pradesh: मुंबई में मिली इटावा से लापता हुई लड़कियां.
इसी दौरान लड़की अपनी जान बचाकर किसी तरह से महानगर थाने पहुंची. जहां उसने अपनी आपबीती पुलिस को बताई. मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस तुरंत हरकत में आई. कार्रवाई करते हुए पुलिस ने लड़की के प्रेमी को पहले गिरफ्तार किया. उसके बाद अन्य लोगों को गिरफ्तार किया जिन्होंने लड़की के साथ गैंगरेप किया था. फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया हो और जांच जारी है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 15, 2021 04:21 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

