देश

Hapur Shocker: यूपी के हापुड़ में 5 साल के मासूम से दरिंदगी, गन्ने के खेत में ले जाकर दो लोगों ने किया कुकर्म

उत्तर प्रदेश के हापुड़ से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला एक मामला सामने आया है. यहां थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के एक गांव में 5 वर्षीय मासूम बच्चा जब अपने घर बाहर खेल रहा था. उस समय दो लड़के उसके पास आये और दोनों ने एक गाने के खेत में ले जाकर उसके साथ सामूहिक कुकर्म किया.

Hapur  Shocker: यूपी के हापुड़ में 5 साल के मासूम से दरिंदगी, गन्ने के खेत में ले जाकर दो लोगों ने किया कुकर्म

Hapur  Shocker: उत्तर प्रदेश के हापुड़ से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला एक मामला सामने आया है. यहां थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के एक गांव में 5 वर्षीय मासूम बच्चा जब अपने घर के बाहर खेल रहा था. उस समय दो लड़के उसके कुछ दिलाने का लालच देकर एक गाने के खेत में ले जाकर उसके साथ सामूहिक कुकर्म किया. दोनों की इस खिनौनी हरकत को वहीं खेत के पास बकरी चरा रहे दो युवकों ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. जिसके बाद पूरे हापुड़ में हड़कंप मच गया.

पुलिस के अनुसार पीड़ित बच्चे के दादा की शिकायत पर  आरोपियों के खिलाफ बीएनएस धारा 140-4 (अपहरण), 351-2 (आपराधिक धमकी) और 352 (जानबूझकर अपमान), और धारा 5 (एम) और 6 (गंभीर प्रवेशन यौन संबंध) के तहत प्राथमिकी दर्ज किया गया है. यह भी पढ़े: UP Shocker: सौतेले पुत्रों से संबंध बनाती थी महिला, पति ने कुल्हाड़ी से काटा सिर, MP से लाकर बांदा में फेंका शव

घटना हापुड़ के बाबूगढ़ थाना क्षेत्र की:

जानकरी के अनुसार घटना हापुड़ के बाबूगढ़ थाना क्षेत्र की. पीड़ित बच्चे के दादा ने पुलिस  में 19 सितंबर को रिपोर्ट दर्ज कराई की  उनका पांच वर्षीय पोता घर के बाहर खेल रहा था, तभी उसी गांव के अर्श और जुनैद उसे पास के गन्ने के खेत में ले गए, जहां इन लोगों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया. पुलिस के अनुसार  मामले में चार आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है

जाने पुलिस ने क्या कहा:

मामले में सीओ ने कहा, "लड़के का बयान दर्ज कर लिया गया है, जिसमें उसने गवाही दी है कि उसके साथ क्रूरतापूर्वक दुर्व्यवहार किया गया. सभी चार आरोपी  फिलहाल फरार है. उन्हें पकड़ने के प्रयास जारी हैं. मामले में  बाबूगढ़ पुलिस स्टेशन में आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज  कराई गई है. पुलिस के अनुसार गटना 19 सितंबर की है. लेकिन वीडियो  26 सितंबर को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 30, 2024 09:03 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).