Uttar Pradesh Shocker: बंदूक को सिर पर रखकर ले रहा था सेल्फी, चल गई गोली और 14 के लड़के की हुई मौत
उत्तर प्रदेश के मेरठ में लोडेड गन के साथ सेल्फी लेने के दौरान 14 साल के लड़के ने गलती से खुद को सिर में गोली मार ली. 14 साल का उवैश अहमद गोलीयों से भरी हुई बंदूक के साथ छेड़छाड़ कर रहा था.
- Read in
- English
मेरठ, 29 नवंबर: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के मेरठ में लोडेड गन के साथ सेल्फी लेने के दौरान 14 साल के लड़के ने गलती से खुद को सिर में गोली मार ली. 14 साल का उवैश अहमद गोलीयों से भरी हुई बंदूक के साथ छेड़छाड़ कर रहा था. Murder Case: प्रयागराज में दलित परिवार की हत्या मामले में एक आरोपी गिरफ्तार
उसने बंदूक को अपने सिर में रखा और सेल्फी के लिए पोज दिए, तभी अचानक से गोली चल गई. गोली लगने से युवक की मौके पर ही मौत हो गई. घटना रविवार को लिसारी गेट इलाके की है. कोतवाली के सर्कल ऑफिसर (सीओ) अरविंद चौरसिया ने संवाददाताओं से कहा कि पीड़ित के बड़े भाई सुहैल हाल ही में चोरी के एक मामले में जेल में बंद है, और उसका आपराधिक इतिहास है. बन्दूक शायद उसी का था.
इस बात का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है कि उवैश को हथियार कैसे मिला. पुलिस ने कहा कि जांच से पता चला है कि लड़के ने गलती से ट्रिगर दबा दिया था. इस बीच लड़के के पिता ने कहा कि मेरे बेटे की कोई दुश्मनी नहीं थी और मैं इस दुखद घटना के बाद पूरी तरह सदमे की स्थिति में हूं.
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 29, 2021 03:45 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

