स्पा सेंटर्स को लेकर उत्तर प्रदेश पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कई ग्राहंको को लिया हिरासत में
उत्तर प्रदेश पुलिस स्पा सेंटर्स के खिलाफ एक मुहिम छेड़ रखी है. अपने इस मुहिम के तहत पुलिस ने गाजियाबाद और दूसरे अन्य इलाकों में छापा मारकर कई लोगों को हिरासत में लिया है
लखनऊ: उत्तर प्रदेश पुलिस गाजियाबाद में स्पा सेंटर्स के आड़ में सेक्स रैकेट चलने वाले कई सेंटर्स के खिलाफ एक बढ़ी कार्रवाई करते हुए कई ग्राहंकों को हिरासत में लिया है. इन इलाकों में स्पा सेंटर के नाम पर सेक्स रैकेट चल रहा है. वहां के स्थानीय लोगों ने पुलिस स्टेशन में शिकायत किया था. इनके शिकायत के बाद पुलिस इन स्पा सेंटर्स के खिलाफ कार्रवाई करते हुए कई लोगों को हिरासत में लिया है.
गाजियाबाद की थाना इन्दिरपुराम पुलिस की माने तो लोगों ने शिकायत किया था कि इस इलाके में चलने वाले स्पा सेंटर्स के आड़ में सेक्स रैकेट चलता है. इसकी वजह से उनके बच्चों पर बुरा असर पड़ रहा है इसलिए स्पा सेंटर्स के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए. लोगों के शिकायत के बाद पुलिस ने गाजियाबाद, वैशाली इलाके के साथ-साथ कई स्पा सेंटर्स पर छापा मारकर कई लोगो को हिरासत में लिया हैं. यह भी पढ़े: भोजपुरी गानें पर यूपी पुलिस के सिपाहियों ने जमकर लगाए ठुमके, VIDEO हुआ वायरल
#BREAKING ग़ाज़ियाबाद- स्पा सेंटर्स पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कई स्पा सेंटर्स पर पुलिस ने मारा छापा, वैशाली इलाके के स्पा सेंटर्स पर पुलिस का छापा, कई लोगो को हिरासत में लिया गया, कई बार शिकायत पर पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, थाना इन्दिरपुराम क्षेत्र के वैशाली का मामला@Uppolice
— News18 Uttar Pradesh (@News18UP) September 19, 2018
बता दें कि उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा इन स्पा सेंटर्स के खिलाफ कार्रवाई करने को लेकर यह पहला मामला नहीं है. इसके पहले भी पुलिस उत्तर प्रदेश स्पा के अाड़ में सेक्स रैकेट चलाने वाले कई स्पा सेंटर्स के खिलाफ कार्रवाई कर चुकी है .
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 19, 2018 05:38 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

