देश

Uttar Pradesh: पीएम मोदी की रैली के दौरान कार में तोड़फोड़ के आरोपी पांचों नेताओं को अखिलेश यादव ने पार्टी से निकाला

समाजवादी पार्टी ने अपने ट्विटर हैंडल के जरिए बताया, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी के निर्देश पर सचिन केसरवानी, अंकुर पटेल, अंकेश यादव, सुकान्त शर्मा तथा सुशील राजपूत को कल दिनांक 28 दिसंबर 2021 को कानपुर में हुई घटना में तथाकथित संलिप्तता के कारण समाजवादी पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है.

Uttar Pradesh: पीएम मोदी की रैली के दौरान कार में तोड़फोड़ के आरोपी पांचों नेताओं को अखिलेश यादव ने पार्टी से निकाला
अखिलेश यादव (Photo: Twitter)

कानपुर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) की कानपुर रैली के दौरान हिंसा भड़काने की साजिश रचने और गाड़ी में तोड़फोड़ करने के मामले में पुलिस ने समाजवादी पार्टी के 5 कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया है. सपा नेताओं ने पीएम मोदी के कार्यक्रम में खलल डाने और माहौल बिगाड़ने के लिए गाड़ी में तोड़फोड़ और आगजनी की थी और इसका वीडियो भी वायरल किया गया था. पूरे मामले में अब समाजवादी पार्टी ने गिरफ्तार कार्यकर्ताओं सचिन केसरवानी, अंकुर पटेल, अंकेश यादव, सुकांत शर्मा और सुशील राजपूत पार्टी से निष्कासित कर दिया है.

समाजवादी पार्टी ने अपने ट्विटर हैंडल के जरिए बताया, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी के निर्देश पर सचिन केसरवानी, अंकुर पटेल, अंकेश यादव, सुकान्त शर्मा तथा सुशील राजपूत को कल दिनांक 28 दिसंबर 2021 को कानपुर में हुई घटना में तथाकथित संलिप्तता के कारण समाजवादी पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है.

बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कानपुर रैली में बड़ी साजिश रची गई थी. रिपोर्ट्स के अनुसार पीएम नरेंद्र मोदी की रैली के ठीक पहले कानपुर के नौबस्ता में समाजवादी पार्टी के नेता ने ने खुद अपनी ही गाड़ी पर पीएम मोदी का पोस्टर लगाकर जमकर तोड़फोड़ की और आगजनी भी की. आरोप है कि सपा नेताओं ने तोड़फोड़ और आगजनी का वीडियो रैली से ठीक पहले वायरल भी किया गया. वीडियो के जरिए बीजेपी कार्यकर्ताओं को उकसाने की साजिश थी.

मामले में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है. अन्य आरोपियों की भी पहचान की जा रही है. पुलिस का कहना है कि कार में जानबूझकर तोड़फोड़ की गई. ताकि इससे भय पैदा किया जा सके.

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 29, 2021 07:11 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).