उत्तर प्रदेश के साधुओं का फैसला, पाकिस्तान से आयातित सेंधा नमक का करेंगे बहिष्कार

यहां के साधुओं ने पाकिस्तान (Pakistan) से आयातित सेंधा नमक का बहिष्कार करने का फैसला किया है. सेंधा नमम का इस्तेमाल व्रत रखने वाले हिंदू करते हैं. साधुओं ने कहा है कि वे व्रत के दौरान नमक रहित खाद्य पदार्थ खाएंगे, लेकिन सेंधा नमक का इस्तेमाल नहीं करेंगे

प्रतीकात्मक तस्वीर (फ़ाइल फोटो)

लखनऊ: यहां के साधुओं ने पाकिस्तान (Pakistan) से आयातित सेंधा नमक का बहिष्कार करने का फैसला किया है. सेंधा नमम का इस्तेमाल व्रत रखने वाले हिंदू करते हैं. साधुओं ने कहा है कि वे व्रत के दौरान नमक रहित खाद्य पदार्थ खाएंगे, लेकिन सेंधा नमक का इस्तेमाल नहीं करेंगे. सेंधा नमक का बहिष्कार सोमवार से शुरू होगा. यह सावन के महीने का अंतिम सोमवार है. दुर्गा मठ पर हुई बैठक में साध्वी गीतांभरा ने कहा, "हम फैसले की सूचना सोशल मीडिया के जरिए दे रहे हैं और यह राष्ट्रभक्ति में हमारा योगदान है."

सूत्रों के अनुसार, सेंधा नमक पाकिस्तान के खेवड़ा, वरचा व कालाबाग के इलाकों की खान में पाया जाता है. साध्वी ने कहा, "अनुच्छेद 370 को निष्प्रभावी किए जाने के बाद अगर पाकिस्तान भारत के साथ व्यापारिक संबंधी तोड़ सकता है तो हम भी वहां से आने वाले खाद्य पदार्थो का उपयोग छोड़ सकते हैं."

Share Now

संबंधित खबरें

HYK vs PES, PSL 2026 15th Match Live Score Update: हैदराबाद किंग्समेन बनाम पेशावर जाल्मी के बीच नेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

HYK vs PES, PSL 2026 15th Match Winner Prediction: हैदराबाद किंग्समेन बनाम पेशावर जाल्मी के बीच आज होगी कांटे की टक्कर, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

HYK vs PES, PSL 2026 15th Match Karachi Pitch Report And Weather Update: आज कराची में खेले जाने वाले मुकाबले में ओस डालेगी असर या बल्लेबाज करेंगे रन की बारिश, मैच से पहले जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

HYK vs PES, PSL 2026 15th Match Preview: कराची में आज हैदराबाद किंग्समेन बनाम पेशावर जाल्मी के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट समेत सारे डिटेल्स