देश

नोएडा: लूट का विरोध करने पर बदमाशों ने गोलियां चलायी, एक घायल

नोएडा में थाना सूरजपुर क्षेत्र में पारस टेयरा सोसायटी के पास शनिवार की रात लूट का विरोध करने पर कार सवार बदमाशों ने दो युवकों पर गोलियां चलायी जिससे एक युवक घायल हो गया.

नोएडा: लूट का विरोध करने पर बदमाशों ने गोलियां चलायी, एक घायल
प्रतीकात्मक तस्वीर (फाइल फोटो )

नोएडा: नोएडा में थाना सूरजपुर क्षेत्र में पारस टेयरा सोसायटी के पास शनिवार की रात लूट का विरोध करने पर कार सवार बदमाशों ने दो युवकों पर गोलियां चलायी जिससे एक युवक घायल हो गया. उसे गंभीर हालत में एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

थाना सूरजपुर के प्रभारी निरीक्षक मुनीष चौहान ने बताया कि गांव गढ़ी शाहदरा के रहने वाले देवेंद्र और योगेंद्र पारस टेयरा सोसायटी के पास से मोटरसाइकिल से गुजर रहे थे. तभी स्विफ्ट कार में सवार बदमाशों ने उन्हें रोका और दोनों युवकों के साथ लूटपाट शुरू कर दी.

दोनों युवकों ने इसका विरोध किया. इस पर बदमाशों ने दोनों पर गोलियां चलायी. थाना प्रभारी ने बताया कि एक गोली देवेंद्र के जांघ में लगी है. गंभीर हालत में उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 21, 2018 10:08 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).