देश

उत्तर प्रदेश: आगरा एक्सप्रेस वे पर सड़क हादसा, 4 की हुई मौत

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के आगरा एक्सप्रेस वे पर एक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई है. घटना इटावा जिले के उसराहार थाने की है. थानाध्यक्ष योगेन्द्र शर्मा (Yogendra Sharma) ने बताया कि हादसा एक्सप्रेसवे के पोल 125 में हुआ है.

उत्तर प्रदेश: आगरा एक्सप्रेस वे पर सड़क हादसा, 4 की हुई मौत
प्रतीकात्मक तस्वीर (फाइल फोटो)

लखनऊ:  उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के आगरा एक्सप्रेस वे पर एक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई है. घटना इटावा जिले के उसराहार थाने की है. थानाध्यक्ष योगेन्द्र शर्मा (Yogendra Sharma) ने बताया कि हादसा एक्सप्रेसवे के पोल 125 में हुआ है. कार सवार अरुण सिन्हा अपनी पत्नी और बेटे के साथ दिल्ली से वाराणसी (Varanasi) जा रहे थे. इसी दौरान आगरा एक्सप्रेस वे (Expressways) पर उनकी कार अनियंत्रित होकर खड़े ट्रक में जा घुसी.

इस हादसे में 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि एक युवती घायल हो गई. उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. उसकी टांग टूट गयी है.

यह भी पढ़ें: देश की पहली राजधानी एक्सप्रेस ने पूरे किए 50 साल, यात्रियों को परोसे गए लजीज व्यंजन

उन्होंने बताया घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. पुलिस ने मौत की सूचना मृतकों के परिजनों को दे दी.

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 09, 2019 12:27 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).