देश

उत्तर प्रदेश: 4 साल के भाई के सामने 8 साल की बच्ची के साथ हुआ दुष्कर्म

उत्तर प्रदेश में चित्रकूट जिले की नगर कोतवाली कर्वी क्षेत्र के अकबरपुर गांव में अपने चार साल के भाई के साथ घर से कुछ दूरी पर जंगली बेर तोड़ती आठ साल की एक बच्ची के साथ कथित रूप से दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है.....

उत्तर प्रदेश: 4 साल के भाई के सामने 8 साल की बच्ची के साथ हुआ दुष्कर्म
(काल्पनिक तस्वीर )

लखनऊ/चित्रकूट: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में चित्रकूट (Chitrakoot) जिले की नगर कोतवाली कर्वी क्षेत्र के अकबरपुर गांव में अपने चार साल के भाई के साथ घर से कुछ दूरी पर जंगली बेर तोड़ती आठ साल की एक बच्ची के साथ कथित रूप से दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है. पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार झा (Manoj Kumar Jha) ने शनिवार बताया कि शुक्रवार की दोपहर में आठ साल की बच्ची अपने चार साल के भाई के साथ घर से कुछ दूरी पर जंगली बेर तोड़ रही थी.

उसी बीच बांदा जिले के अतर्रा कस्बा का निवासी सूरज (Suraj) (23) वहां पहुंचा और मारपीट करने के बाद बच्ची के साथ कथित रूप से दुष्कर्म किया. बच्ची के बेहोश हो जाने पर उसके ऊपर दो भारी पत्थर रखकर भाग गया. घटना के समय मासूम भाई वहीं खड़ा रहा रोता. बच्ची के काफी देर तक न उठने पर मासूम भाई घर गया और इशारों से घटना के बारे में परिजनों से बताया.

यह भी पढ़ें: उत्तर प्रदेश: बरेली में 9 वर्षीय बच्ची का अर्धनग्न शव बरामद, दुष्कर्म की आशंका

परिजनों ने पुलिस से शिकायत की. एसपी ने बताया कि परिजनों की शिकायत पर आरोपी युवक सूरज के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है और बच्ची को चिकित्सीय जांच के लिए बांदा के सरकारी अस्पताल भेजा गया है.

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 22, 2018 06:02 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).