देश

प्रयागराज: कुंभ तीर्थयात्रियों के लिए परेशानी का सबब बनी बारिश, कई जगहों पर कीचड़ और जल भराव

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में शुक्रवार अल सुबह हुई बारिश कुंभ मेला के हजारों तीर्थयात्रियों के लिए मुसीबत बन गई. प्रदेश और आसपास के क्षेत्रों में तेज सर्द हवाएं भी चल रही हैं.

प्रयागराज: कुंभ तीर्थयात्रियों के लिए परेशानी का सबब बनी बारिश, कई जगहों पर कीचड़ और जल भराव
प्रयागराज में बारिश (Photo Credit- IANS)

प्रयागराज: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज (Prayagraj) में शुक्रवार अल सुबह हुई बारिश कुंभ मेला के हजारों तीर्थयात्रियों के लिए मुसीबत बन गई. प्रदेश और आसपास के क्षेत्रों में तेज सर्द हवाएं भी चल रही हैं. पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के चलते क्षेत्र में पिछले दो दिनों से छिटपुट बारिश हो रही है और शुक्रवार को हुई बारिश ने 'कुंभ नगर' की अधिकांश जगहों को कीचड़ और जल भराव के साथ फिसलन भरा बना दिया है.

मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में अगले कुछ दिनों में और बारिश होने की बात कही है, जिससे तापमान में गिरावट आएगी. अधिकारियों ने कहा कि बारिश के साथ तेज हवाओं ने कुछ अस्थायी शौचालयों को नुकसान पहुंचाया है. कुछ इलाकों में 'अखाड़ों' के रहने के लिए बने टेंट के बाहर लगी बैरिकेडिंग को भी नुकसान पहुंचा है.

यह भी पढ़ें: कुंभ 2019: प्रयागराज में आकर्षण का केंद्र बना ‘राम नाम बैंक’, यहां चलते हैं अनोखे पैसे

एक अधिकारी ने कहा कि 'मीना बाजार' के टेंट तेज हवाओं के झोंके साथ उड़ गए. राज्यभर में तापमान में गिरावट आई है और राजधानी लखनऊ में शुक्रवार को कोहरा छाया रहा और राज्य के पूर्वी और पश्चिमी हिस्सों में भी बूंदाबांदी होने की खबरें हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 25, 2019 12:43 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).