देश

यूपी पुलिस का खौफनाक चेहरा आया सामने: चोरी के आरोपी युवक की बेरहमी से की पिटाई, तीन पुलिसवाले सस्पेंड, देखें वीडियो

उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के मदनपुर थाने का एक ऐसा विडियो वायरल हुआ है, जिसमें पुलिस का अमानवीय चेहरा सामने आया है. वीडियो में थाने के तीन सिपाही मोबाइल चोरी के एक आरोपी के मुंह पर पैर रखकर उसे बेरहमी से पीट रहे हैं और आरोपी दर्द से चिल्ला रहा है. इस मामले में पुलिस अधीक्षक श्रीपति मिश्र ने तीनों सिपाहियों को निलंबित कर उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया है.

यूपी पुलिस का खौफनाक चेहरा आया सामने: चोरी के आरोपी युवक की बेरहमी से की पिटाई, तीन पुलिसवाले सस्पेंड, देखें वीडियो
यूपी पुलिस (Photo Credits-ANI Twitter)

देवरिया (उप्र). उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के मदनपुर थाने का एक ऐसा विडियो वायरल हुआ है, जिसमें पुलिस का अमानवीय चेहरा सामने आया है. वीडियो में थाने के तीन सिपाही मोबाइल चोरी के एक आरोपी के मुंह पर पैर रखकर उसे बेरहमी से पीट रहे हैं और आरोपी दर्द से चिल्ला रहा है.

इस मामले में पुलिस अधीक्षक श्रीपति मिश्र ने तीनों सिपाहियों को निलंबित कर उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया है. पुलिस सूत्रों के मुताबिक बुधवार को दोपहर 12 बजे मदनपुर थाना क्षेत्र के महेन गांव निवासी विश्वेश्वर तिवारी ने डायल 112 पर सूचना दी कि उनका मोबाइल गांव के ही सुमित गोस्वामी ने चोरी कर लिया है.

सूचना पर सक्रिय पीआरबी के जवान उस युवक को पकड़कर थाने लाए और बिना जांच-पड़ताल के ही आरोपी युवक की बेरहमी से पिटाई शुरू कर दी. बेरहमी से पिटाई का यह विडियो सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया गया, जो कि देखते ही देखते वायरल हो गया. वीडियो वायरल होने पर पुलिस की किरकिरी होता देख एसपी श्रीपति मिश्र ने फौरन मामले की जांच क्षेत्राधिकारी रुद्रपुर को सौंपी और आरोपी युवक का मेडिकल कराया. यह भी पढ़े-लखनऊ: यूपी पुलिस ने ई-रिक्शा चुराने के आरोप में 14 वर्षीय नाबालिग को दी यातनाएं, देखें तस्वीर

यह वीडियो आपको विचलित कर सकता है-

सीओ की रिपोर्ट के आधार पर एसपी ने पिटाई करने वाले हेड कॉन्स्टेबल चंद्रमौलेश्वर सिंह, लाल बिहारी और जितेंद्र यादव को निलंबित कर उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 10, 2020 06:59 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).