Uttar Pradesh: मुजफ्फरनगर में मुफ्त शराब देने से इनकार करने पर पुलिस ने विक्रेता पर बरसाए थप्पड़ (Watch Video)
प्रतिकात्मक तस्वीर (Photo Credits: LatestLY)

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) पुलिस द्वारा मुफ्त में शराब देने से इनकार करने पर कथित तौर पर शराब विक्रेता को पीटने का एक वीडियो सोशल मीडिया (Social Media) पर सामने आया है. घटना मुजफ्फरनगर (Muzaffarnagar) की बताई जा रही है, जो वहां लगे सीसीटीवी (CCTV) कैमरे में कैद हो गई. वीडियो में पीड़ित को एक शराब की दुकान (Liquor Shop) के बाहर पुलिस कर्मियों से घिरा देखा जा सकता है. @UPTakOfficial द्वारा शेयर किए गए इस वीडियो के साथ कैप्शन लिखा है- मुजफ्फरनगर में खाकी वाले दबंगों की गुंडई आई सामने, देसी शराब की दुकान पर पहुंच दरोगा ने सेल्स मैन को मारे चांटे. मुफ्त शराब के लिए किया खाकी को दागदार करने का काम. वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.

देखें वीडियो-