देश

Murder in Moradabad: मुरादाबाद में रेप पीड़िता के परिवार वालों को फंसाने के लिए अपने ही भाई की कर दी हत्या, आरोपी गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद (Moradabad) के कुंदरकी थाना क्षेत्र में हुई हत्या की घटना सुलझाते हुए पुलिस ने बड़ा ही हैरान कर देने वाला खुलासा किया है. दरअसल 15 साल के शेर मोहम्मद की लाश गांव के पास एक खेत में मिली थी. जिसके बाद घटना की जानकारी पुलिस को दी गई. पुलिस ने मामलें की जांच शुरू की और आरोपी की तलाश में जुट गई. जांच के बाद पुलिस ने शेर मोहम्मद के भाई नसीम को ही हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है. मुरादाबाद के एसपी ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि कुंदरकी थाना क्षेत्र में एक आदमी जिसका नाम नसीम है. उसने अपने चचेरे भाई की गला रेतकर हत्या कर दी और दुष्कर्म के आरोप में जेल में बंद अपने दूसरे भाई को बचाने के लिए पीड़ित परिवार पर मृतक के खून का आरोप डाल दिया और गवाह बन गया.

हत्या के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार ( फोटो क्रेडिट- ANI)

दरअसल आरोपी नसीम ने रेप के आरोप में जेल में बंद भाई को बचाने के लिए खौफान प्लान बनाया. उसने अपने भाई शेर मोहम्मद की हत्याकर उसका आरोप उन लोगों पर लगाना चाहता था जिन्होंने उसके उपर रेप का मामला दर्ज कराया था. इस हत्या के बाद नसीम उनपर दबाव बनाता और फिर केस खत्म करने की बात करता. लेकिन जांच के दौरान पुलिस को उसपर शक हुआ और दबिश के बाद उसने अपना गुन्हा कबूल कर लिया. Uttar Pradesh: यूपी के संत कबीरनगर जिले में बच्ची से दुष्‍कर्म और हत्‍या का आरोपी युवक गिरफ्तार.

ANI का ट्वीट:- 

आरोपी नसीम ने 15 साल के शेर मोहम्मद की गला रेतकर हत्या कर दी. उसके बाद उसी की हत्या का गवाह बन गया. नसीम ने जिन लोगों पर शेर मोहम्मद की हत्या का आरोप लगाया था, उन्हीं लोगों ने नसीम को रेप का मामला दर्ज कराकर जेल भिजवाया था. लेकिन उसकी करतूत खुल गई और हत्या के आरोप में उसे गिरफ्तार कर लिया गया है.

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 09, 2020 09:21 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).