UP: भाई दूज पर बहन से मिलने जा रहा था युवक, बदमाशों ने पीट-पीटकर की हत्या
उत्तर प्रदेश के लखनऊ में भाई दूज (Bhai Dooj) के दिन एक युवक की हत्या का मामला सामने आया है. युवक अपनी बहन से मिलने के लिए उसके घर जा रहा था. लेकिन रास्ते में बदमाशों ने उसे रोककर पीट-पीटकर उसे अधमरा कर दिया. जिसकी वजह से युवक की जान चली गई.
लखनऊ: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के लखनऊ में भाई दूज (Bhai Dooj) के दिन एक युवक की हत्या का मामला सामने आया है. युवक अपनी बहन से मिलने के लिए उसके घर जा रहा था. लेकिन रास्ते में बदमाशों ने उसे रोककर पीट-पीटकर उसे अधमरा कर दिया. जिसकी वजह से युवक की जान चली गई. हत्या के बाद पुलिस को घटना की सूचना मिलने के बाद मौके वारदात पर पहुंचने के बाद शव को बरामद करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.
घटना की सूचना एसपी ग्रामीणहृदेश कुमार (SP Rural Hirdesh Kumar) को मिलने के बाद मौके पर पहुंचने के बाद मौके वारदात का निरीक्षण किया. वहीं फॉरेंसिक और फिंगर एक्सपर्ट की टीम मौके पर पहुंची, ताकि साक्ष्य एकत्र कि जा सकें. पुलिस का कहना है कि मृतक के चेहरे पर गंभीर चोट के कई निशान पाए गए. फिलहाल युवक की हत्या को लेकर पुलिस ने अलग-अलग धाराओं के तहत केस दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई हैं. युवक के पास से उसका मोबाइल फोन और पर्स बरामद हुआ. जिसके आधार पर उसकी पहचान हो पाई. यह भी पढ़े: यूपी: उन्नाव में एकतरफा प्रेम में युवती ने युवक पर फेंका तेजाब, बुरी तरह झुलसा
पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान राहुल के रूप में हुई हैं. वह काकोरी क्षेत्र के जिल्हापुर गांव का रहने वाला था. मृतक के बड़े भाई रिंकू ने कहा किउसका भाई रात करीब 9 बजे माल के कोलवा गांव जाने की बात कहकर मोटरसाइकिल से निकला था. लेकिन वह वहां नहीं पहुंचा. फिलहाल पुलिस का कहना है कि मृतक का शव पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया गया है. रिपोर्ट आने के बाद स्थिति साफ़ हो पाएगी की युवक की हत्या कैसे हुई हैं. फिलहाल हत्या को लेकर मामले की जांच की जा रही हैं. हत्या के आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा.
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 06, 2021 03:55 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

