देश

Uttar Pradesh: यूपी में कथित रूप से जहर खाकर मां-बेटी ने की आत्महत्या

उत्तर प्रदेश में पीलीभीत जिले के माधोटांडा कस्बे में एक महिला और उसकी बेटी ने कथित तौर पर जहर खाकर अपनी जिंदगी समाप्त कर ली.

Uttar Pradesh: यूपी में कथित रूप से जहर खाकर मां-बेटी ने की आत्महत्या
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

पीलीभीत, 14 मई : उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में पीलीभीत जिले के माधोटांडा कस्बे में एक महिला और उसकी बेटी ने कथित तौर पर जहर खाकर अपनी जिंदगी समाप्त कर ली. मृतक महिला ममता और उसके तीन बच्चे-सेजल, (14) कामिनी (11) और आयुष (3) गुरुवार को अपने घर में बेहोश पाए गए.

उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां ममता और सेजल की मौत हो गई, जबकि अन्य दो की हालत स्थिर बताई जा रही है. पुलिस अधीक्षक (एसपी) किरीट कुमार ने कहा कि ममता के ससुराल वालों के मुताबिक, पारिवारिक विवाद के कारण उसने आत्महत्या की. यह भी पढ़ें : केंद्र सरकार ने किसानों के खाते में 56,059.54 करोड़ रुपये डीबीटी से ट्रांसफर किए

उसकी बेटी कामिनी ने पुलिस को बताया कि उसके दादा और चाचा ने उन्हें जहर दिया था. घटना के समय उसका पति धर्मवीर घर पर नहीं था. एसपी ने कहा कि बेटी के बयान के मद्देनजर मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है. शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है.

(The above story first appeared on LatestLY on May 14, 2021 10:38 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).