Uttar Pradesh: तालाब में मिला लापता हुए तीन साल के बच्चे का शव
चार दिन पहले लापता हुए तीन साल के बच्चे का शव यहां सिधान गांव में एक तालाब में तैरता मिला.
मुजफ्फरनगर (उत्तर प्रदेश), 31 अक्टूबर: चार दिन पहले लापता हुए तीन साल के बच्चे का शव यहां सिधान गांव में एक तालाब में तैरता मिला. यह भी पढ़े: Uttar Pradesh: अयोध्या में महिला बैंक अधिकारी ने लगाई फांसी, सुसाइड नोट में लिखा पुलिसकर्मियों का नाम
यह लड़का बुधवार को अपने घर के बाहर खेलते समय लापता हो गया था और उसका पता लगाने के सभी प्रयास विफल साबित हुए. शनिवार शाम को शव मिला और पुलिस ने इसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.
मृतक के पिता ने अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है. पुलिस अधीक्षक (शहर), अर्पित विजयवर्गीय ने कहा, "मामले की जांच के लिए एक टीम का गठन किया गया है और हम जल्द से जल्द आरोपी को गिरफ्तार करेंगे. "
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 31, 2021 12:42 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

