देश

शर्मनाक! यूपी के प्राइवेट हॉस्पिटल के ICU में नाबालिग लड़की से गैंगरेप, मुंह पर लगा था ऑक्सिजन मास्क

उत्तर प्रदेश के बरेली से इंसानियत को शर्मसार करने वाला एक मामला सामने आया है. यहां बदायूं रोड स्थित एक निजी अस्पताल के आईसीयू में भर्ती नाबालिग से गैंगरेप हुआ. 16 वर्षीय नाबालिक लड़की से बुधवार की शाम को एक कंपाउंडर और दो अज्ञात व्यक्तियों ने कथित रूप से गैंगरेप किया.

शर्मनाक! यूपी के प्राइवेट हॉस्पिटल के ICU में नाबालिग लड़की से गैंगरेप, मुंह पर लगा था ऑक्सिजन मास्क
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: PTI)

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के बरेली से इंसानियत को शर्मसार करने वाला एक मामला सामने आया है. यहां बदायूं रोड स्थित एक निजी अस्पताल के आईसीयू में भर्ती नाबालिग से गैंगरेप हुआ. 16 वर्षीय नाबालिक लड़की से बुधवार की शाम को एक कंपाउंडर और दो अज्ञात व्यक्तियों ने कथित रूप से गैंगरेप किया. घटना शुक्रवार की शाम को सामने आई. जब पीडिता ने होश में आने के बाद अपनी मां को को पूरी घटना के बारे में बताया. आरोप है कि अस्पताल के ही पांच कर्मचारियों ने पीड़िता के मुंह पर ऑक्सिजन मास्क लगा होने के बावजूद आंख पर पट्टी बांधने के बाद हाथ-पैर भी बांध दिए. इसके बाद बारी-बारी से रेप किया गया.

मिली जानकारी के पीड़िता को किसी जहरीले सांप ने काट दिया था, हालत बिगड़ने पर सोमवार को बदायूं रोड स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, हालत और बिगड़ने पर लड़की को आईसीयू में रखा गया. बुधवार तक वेंटिलेटर पर रहने के बाद जब हालत कुछ सामान्य हुई तो उसी रात पांच कर्मचारियों ने उसके साथ रेप किया. पीड़िता के मुताबिक उसे पहले नशे का इंजेक्शन दिया गया जिससे वह बेहाश होने लगी, उसके बाद उससे सामूहिक बलात्कार किया गया. यह भी पढ़ें- हरेन पांड्या मर्डर केस: गवाह का दावा, सोहराबुद्दीन ने पूर्व गृह मंत्री को वंजारा के इशारे पर मारा

बरेली सर्कल ऑफिस सीमा यादव ने कहा, 'लड़की के पिता द्वारा दर्ज शिकायत में कहा गया है कि लड़की आईसीयू में बुधवार को बेहोश अवस्था में थी जब कंपाउंडर और उसके दो सहयोगियों ने उससे बलात्कार किया था. उसने शुक्रवार को घटना के बारे अपनी मां को बताया.

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 04, 2018 10:56 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).