देश

UP में महिलाओं के खिलाफ थम नही रही आपराधिक घटनाएं, अलीगढ में नाबालिग से तीन लोगो ने किया गैंगरेप

उत्तर प्रदेश में महिलाओं के खिलाफ आपराधिक घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं. रोजाना सूबे के किसी न किसी कोने से अपराध के मामले सामने आ रहे हैं. ताजा मामला यूपी के अलीगढ़ से सामने आया है. जहां एक नाबालिग के साथ तीन लोगों ने गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया है. पुलिस ने इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है.

UP में महिलाओं के खिलाफ थम नही रही आपराधिक घटनाएं, अलीगढ में नाबालिग से तीन लोगो ने किया गैंगरेप
प्रतिकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

लखनऊ, 3 फरवरी 2021. उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में महिलाओं के खिलाफ आपराधिक घटनाएं थमने का नाम नही ले रही हैं. रोजाना सूबे के किसी न किसी कोने से अपराध के मामले सामने आ रहे हैं. ताजा मामला यूपी के अलीगढ़ (Aligarh) से सामने आया है. जहां एक नाबालिग के साथ तीन लोगों ने गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया है. पुलिस इस मामले में तीनों आरोपियों की तलाश में जुटी है.

बता दें कि यूपी के अलीगढ़ में नाबालिग से गैंगरेप करने वाले तीनों आरोपी गांव के ही रहने वाले हैं. पुलिस के अनुसार पीड़िता खेत गई थी इसी दौरान आरोपियों ने उसे जबरन पकड लिया और उसके साथ गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया. उन्होंने लड़की को धमकाया और किसी से कुछ न बताने के लिए कहा. लेकिन लड़की घर पहुंची और उसने पुरे मामले की जानकारी माता-पिता को दी. जिसके बाद परिजन उसे लेकर पुलिस थाने पहुंचे और मामला दर्ज कराया. यह भी पढ़ें-Rape Accused Arrested: यूपी के बलिया में किशोरी से कथित बलात्कार का मामला, आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

ANI का ट्वीट-

वहीं पुरे मामले पर पुलिस ने कहा कि तीन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार करने के लिए दबिश दे रही है. यह पूरा मामला मंगलवार को सामने आया है. पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल टेस्ट भी कराया हुआ है. यूपी में लगातार हो रही आपराधिक घटनाओं को लेकर विपक्ष की तरफ से सूबे की योगी सरकार पर जवाबी हमले किये जा रहे हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 03, 2021 08:43 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).