UP Shocker: मुरादाबाद में 3 लोगों ने नाबालिक लड़की और उसकी मां के साथ किया गैंगरेप, 1 आरोपी गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में एक नाबालिक लड़की और उसकी मां के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है. महिला के पति की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. बताया जा रहा है कि नाबालिक लड़की और उसकी मां के साथ तीन लोगों ने कथित तौर पर गैंगरेप किया.
लखनऊ: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के मुरादाबाद (Moradabad) में एक नाबालिक लड़की और उसकी मां के साथ गैंगरेप (Gang Rape) का मामला सामने आया है. महिला के पति की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. बताया जा रहा है कि नाबालिक लड़की और उसकी मां के साथ तीन लोगों ने कथित तौर पर गैंगरेप किया. Uttar Pradesh: डॉक्टरों और मेडिकल स्टाफ पर दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली महिला की मौत
डीएसपी डीडी सिंह ने कहा ''थाना बिलारी के ग्राम देवीपुर नगला में एक व्यक्ति की तहरीर में कहा गया कि शनिवार और रविवार की रात तीन व्यक्तियों ने उनकी पत्नी और बेटी के साथ गैंगरेप किया.'' उन्होंने बताया कि शिकायत के आधार पर दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज़ कर लिया गया है. जबकि एक आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया गया है. अन्य की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं.
उधर, मुजफ्फरनगर में दो युवकों ने दस वर्षीय बालक के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म किया और इस हरकत का वीडियो रिकॉर्ड कर उसे सोशल मीडिया पर डाल दिया. पीड़ित के पिता ने इस बाबत पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है. पुलिस ने सोमवार को बताया कि पीड़ित के परिवार ने जो शिकायत दर्ज करवाई है उसके मुताबिक जानसठ पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव में रहने वाले बच्चे को युवक रविवार को गन्ने के खेत में ले गए जहां उन्होंने बालक के साथ दुष्कर्म किया.
थाना प्रभारी डी के त्यागी ने बताया कि आरोपी गौरव और सेठल के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है. इस मामले में गौरव को गिरफ्तार किया जा चुका है और सेठल को पकड़ने के प्रयास जारी है. उन्होंने बताया कि पीड़ित बालक का अस्पताल में उपचार चल रहा है. (एजेंसी इनपुट के साथ)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 15, 2021 08:58 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

