Uttar Pradesh Shocker: शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म, लेखपाल के खिलाफ केस दर्ज
कानपुर के बिल्हौर के ककवन थाना क्षेत्र से एक 15 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ लेखपाल द्वारा शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का मामला सामने आया है. पीड़िता के परिवार वालों का आरोप है कि तहसील में तैनात उसके गांव के एक लेखपाल का उनके घर आनाजाना था. लेखपाल ने उनकी बच्ची को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म कर रहा था
- Read in
- English
Uttar Pradesh Shocker: कानपुर के बिल्हौर के ककवन थाना क्षेत्र से एक 15 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ लेखपाल (Lekhpa) द्वारा शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का मामला सामने आया है. पीड़िता के परिवार वालों का आरोप है कि तहसील में तैनात उसके गांव के एक लेखपाल का उनके घर आनाजाना था. लेखपाल ने उनकी बच्ची को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करता था. नाबालिग को गर्भवती होने पर परिवार वालों ने लेखपाल के खिलाफ शिकायत बिल्हौर के ककवन पुलिस स्टेशन में दर्ज करवाई. परिवार के शिकायत के बाद पुलिस ने लेखपाल के खिलाफ उच्च अधिकारियों को इस घटना के बाद बारे में सूचित कर शिकायत दर्ज की हैं.
पीड़िता के परिवार वालों का आरोप है कि पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करवाने के बाद उनके परिवार को लगातर धमकियां मिल रही हैं. लेखपाल की तरफ से पीड़िता को गर्भपात्र कराने की धमकी दी जा रही हैं. ऐसे में परिवार वाले ने पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाते हुए तत्काल लेखपाल के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है. क्योंकि परिवार वाले लेखपाल से जान को ख़तरा बता रहे हैं. यह भी पढ़े: UP Shocker: स्कूल हेडमास्टर ने अश्लील वीडियो दिखाकर नाबालिग छात्रा से किया रेप; गिरफ्तार
वहीं एसओ ककवन केके कश्यप ने बताया कि किशोरी ने पूछताछ में लेखपाल के कई अन्य साथियों के नाम भी बताए हैं, जिन्हें पूरे मामले की जानकारी है. एसओ ने बताया कि बिल्हौर क्षेत्राधिकारी व उप जिलाधिकारी को मामले की जानकारी देकर जांच शुरू कर दी गई है. जांच में दोषी पाए जाने पर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जायेगी.
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 12, 2021 06:09 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

