देश

यूपी: नाबालिग से छेड़छाड़, 'उन्नाव जैसी' हाल करने की दी धमकी

कानपुर की एक नाबालिग लड़की ने कुछ लोगों पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है. छेड़छाड़ (Molestation) करने वालों ने पुलिस में शिकायत करने पर कथित तौर पर पीड़िता की 'उन्नाव दुष्कर्म पीड़िता जैसी हालत' करने की धमकी दी है

यूपी: नाबालिग से छेड़छाड़, 'उन्नाव जैसी' हाल करने की दी धमकी
प्रतिकात्मक तस्वीर (Photo Credits IANS)

लखनऊ: कानपुर की एक नाबालिग लड़की ने कुछ लोगों पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है. छेड़छाड़ (Molestation) करने वालों ने पुलिस में शिकायत करने पर कथित तौर पर पीड़िता की 'उन्नाव दुष्कर्म पीड़िता (Unnao Rape victim) जैसी हालत' करने की धमकी दी है. यह घटना उन्नाव की नाबालिग लड़की से सामूहिक दुष्कर्म व कोर्ट में सुनवाई के लिए जाने के दौरान जिंदा जलाए के बाद चोट से दम तोड़ने के कुछ दिनों बाद हुई है. पीड़िता ने कहा कि जब उन्होंने उनके व्यवहार पर आपत्ति जताई तो आरोपियों ने उसके परिवार के सदस्यों की पिटाई की. पीड़िता ने कहा, "जब मैं अपने परिवार के साथ नौबस्ता पुलिस स्टेशन पहुंची, तो आरोपी वहां पहुंच गए और उन्होंने हमें 'उन्नाव मामले की तरह' परिणाम भुगतने की धमकी दी.

उसने आरोप लगाया, "पुलिस ने वहां कोई कार्रवाई नहीं की. मेरा परिवार डर में जी रहा है. " पीड़िता के अनुसार, आरोपी दीपक जादौन ने पहले उससे छेड़छाड़ की। जादौन ने उसका उत्पीड़न करने की कोशिश की. जब उसने विरोध किया तो वह (दीपक) व उसके दोस्त उसे एक घर में घसीटकर ले गए, लेकिन उसके चिल्लाने के बाद स्थानीय लोग वहां एकत्र हो गए. पुलिस अधीक्षक अपर्णा गुप्ता ने कहा कि उन्हें मामले से अवगत कराया गया है और दोनों पीड़िता व आरोपी ने एक-दूसरे के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। मामले की जांच की जा रही है. यह भी पढ़े: उन्नाव रेप केस पर सीएम योगी बोले, फास्ट ट्रैक कोर्ट में केस ले जाकर आरोपियों को दिलाएंगे सजा

नाबालिग लड़की ने एक वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है और अपने लिए न्याय और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है. गुप्ता ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है और वीडियो का भी सत्यापन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्राथमिकी दर्ज की गई है.

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 10, 2019 02:55 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).