Uttar Pradesh Shocker: भाई बना भाई की जान का दुश्मन, गले पर कैंची से वार कर की हत्या
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में बुधवार शाम एक हैरान कर देने वाली घटना में एक व्यक्ति की उसके छोटे भाई ने चाकू मारकर हत्या कर दी. आरोपी ने घर में ही अपने भाई की कैंची से वार कर हत्या कर दी. घटना बुधवार शाम शहर के गोमतीनगर इलाके की है.
- Read in
- English
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में बुधवार शाम एक हैरान कर देने वाली घटना में एक व्यक्ति की उसके छोटे भाई ने चाकू मारकर हत्या कर दी. आरोपी ने घर में ही अपने भाई की कैंची से वार कर हत्या कर दी. घटना बुधवार शाम शहर के गोमतीनगर इलाके की है. घटना के समय दोनों भाई घर पर अकेले थे क्योंकि परिवार के अन्य सदस्य बाजार में खरीदारी के लिए गए हुए थे.
मृतक की पहचान 35 वर्षीय गोलू के रूप में हुई है. मृतक के छोटे भाई 34 वर्षीय बिट्टू ने नशे की हालत में अपने भाई पर हमला कर दिया. टाइम्स ऑफ इंडिया में छपी एक रिपोर्ट के मुताबिक बिट्टू नशे में था और उसने गोलू से लड़ाई कर ली. शोर मचाने पर पड़ोसी उनके घर पहुंचे और उन्हें शांत कराया. यह भी पढ़े: यूपी में IAS अधिकारी के भाई की लाठियों से पीट-पीट कर हत्या, आरोपी को पैसे दिए थे उधार
हालांकि पड़ोसियों के जाने के बाद उन्होंने फिर मारपीट शुरू कर दी. एसीपी, गोमतीनगर, श्वेता श्रीवास्तव ने बताया, "थोड़ी देर बाद, वे फिर से लड़ने लगे और इस बार बिट्टू ने कैंची उठाई और गोलू के गले में वार कर दिया.गोलू पर हमला करने के बाद आरोपी भाग गया.
घटना के बाद पीड़ित को अस्पताल ले जाया गया. अस्पताल के डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. बहुत अधिक खून बहने से गोलू की मौत हो गई. परिवार द्वारा कोई औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं की गई है. आरोपी फिलहाल फरार है.
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 25, 2021 09:08 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

