Uttar Pradesh: शख्स का भतीजी के साथ था संबंध, धोखा मिला तो चाकू मारकर कर दी हत्या
उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर के एक गांव में एक चौंकाने वाली घटना में एक व्यक्ति ने अपनी भतीजी की चाकू मारकर हत्या कर दी. उसने भतीजी पर धोखा देने का आरोप लगाया.
बुलंदशहर, 10 मार्च : उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के बुलंदशहर (Bulandshahr) के एक गांव में एक चौंकाने वाली घटना में एक व्यक्ति ने अपनी भतीजी की चाकू मारकर हत्या कर दी. उसने भतीजी पर धोखा देने का आरोप लगाया. पुलिस के अनुसार आरोपी विनीत का दिबैरपुर क्षेत्र के एक गांव का निवासी है और कथित तौर पर अपनी भतीजी के साथ संबंध में था. वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) संतोष कुमार सिंह ने कहा कि दो बच्चों की मां महिला 14 फरवरी को अपनी ससुराल छोड़कर आई थी और एक रिश्तेदार के यहां रह रही थी.
रिश्तेदार महिला के ससुराल वालों और परिवार के अन्य सदस्यों के लगातार दबाव का सामना कर रहा था. 7 मार्च को रिश्तेदार ने महिला को उसके ससुराल वापस भेज दिया. एसएसपी ने कहा कि यह भी तय किया गया था कि दोनों का प्रेम संबंध खत्म हो जाएगा. विनीत को अपनी बहन के घर रहने के लिए मेरठ भेजा गया था. हालांकि, विनीत सोमवार रात लौटा और अपनी भतीजी पर चाकू से कई बार वार किया, उसने उस पर धोखा देने का आरोप लगाया. यह भी पढ़ें : Uttar Pradesh: दलित किशोरी के साथ दुष्कर्म के मामले में आजीवन कारावास की सजा
एसएसपी ने बताया कि महिला को अस्पताल ले जाया गया जहां बाद में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. सूत्रों के मुताबिक, विनीत पिछले कुछ सालों से भतीजी के साथ रिश्ते में था और उनके परिवार वाले इस बात से बेहद नाराज थे. भतीजी की शादी हो गई थी लेकिन दोनों ने अपने प्रेम संबंध को जारी रखा. हालांकि, हाल में भतीजी ने रिश्ता खत्म करना चाहा और विनीत से मिलना बंद कर दिया, जिससे वह नाराज हो गया.
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 10, 2021 01:05 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

