UP के शामली में खौफनाक वारदात, खाने में सलाद नहीं परोसने पर पति ने पत्नी की बेरहमी से मारकर की हत्या
उत्तर प्रदेश के शामली में एक अजीबोगरीब घटना सामने आई है. एक व्यक्ति ने गुस्से में आकर अपनी पत्नी की हत्या कर दी और अपने बेटे को रात के खाने में सलाद नहीं परोसने पर घायल कर दिया
शामली: एक अजीबोगरीब घटना सामने आई है. यूपी में एक व्यक्ति ने गुस्से में आकर अपनी पत्नी की हत्या कर दी और अपने बेटे को रात के खाने में सलाद (Salad) नहीं परोसने पर घायल कर दिया. घटना सोमवार रात यहां के गोगावां जलालपुर इलाके की है. पुलिस प्रवक्ता ने कहा कि मुरली ने रात के खाने के साथ सलाद की मांग की थी लेकिन उसकी पत्नी दूसरे काम में व्यस्त थी और उसे खाने के साथ सलाद नहीं परोसा, जिससे उनके बीच कहासुनी हो गई और नाराज मुरली ने उस पर कुदाल से हमला कर दिया.
उनके बेटे ने उन्हें रोकने की कोशिश की और उन्हें भी उनके पिता ने घायल कर दिया. घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया. चीख-पुकार सुनकर पड़ोसियों ने दौड़कर उस घर में प्रवेश किया जहां महिला खून से लथपथ पड़ी थी. यह भी पढ़े: Bihar : मोकामा में सनकी पिता ने अपने ही 2 नाबालिग बच्चों की हत्या, पत्नी पर था शक
वे पत्नी और उसके बेटे को इलाज के लिए अस्पताल ले गए, जहां महिला को मृत घोषित कर दिया गया। बेटे की हालत नाजुक बनी हुई है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 02, 2021 11:08 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

