देश

Uttar Pradesh: अवैध संबंधों के चलते शादीशुदा महिला की प्रेमी ने की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के मेरठ से एक हत्या का मामला सामने आया है. जहां पर एक प्रेमी ने अपनी शादीशुदा प्रेमिका की गला रेतकर हत्या कर दी. घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने मामलें की जांच शुरू की और उसके बाद उन्होंने अपराधी को पकड़ लिया. पूरा मामला कुछ तरह से है, मेरठ के थाना ब्रह्मपुरी क्षेत्र एक ब्यूटी पार्लर चलाने वाली महिला की लाश मिलने से इलाकें में हड़कंप मच गया. जिसकी जानकारी लोगों ने पुलिस को दी. पुलिस ने पाया कि महिला की किसी धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या की गई है. उसके बाद पुलिस ने जांच शुरू किया. इस दौरान उनके शक के घेरे में शख्स आया. फिर पुलिस ने उसे हिरासत में लिया और उसपर थोड़ी दबिश डाली तो उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया.

प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: File Photo)

उसने बताया कि महिला और उसके बीच में कुछ समय से अवैध संबंध थे. जो कुछ समय तो चला. लेकिन इस दरम्यान महिला का किसी और शख्स के साथ संबंध बन गया. जो पहले प्रेमी को नागवार गुजरा. उसके बाद उसने सबक सिखाने की ठान ली. फिर क्या उसने महिला की हत्या करने का प्लान बनाया और एक धारदार हथियार से उसका गला रेतकर फरार हो गया. Uttar Pradesh: सासू मां का मकान हड़पने के लिए जीजा ने रची साजिश, साले की हत्या कराने के लिए दी सुपारी.

वहीं, घटना की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि, महिला और उसका प्रेमी दोनों शादीशुदा हैं. लेकिन इसके बाद भी दोनों के आपस में संबंध थे. महिला का पति दिल्ली में काम करता है. फिलहाल पुलिस हत्यारे प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है. घटना की जांच की जा रही है.

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 31, 2020 09:32 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).