पुलिस के पास पहुंचा पति, कहा- साहब खूबसूरत नही हूं इसलिए पत्नी कमरा बंद कर बेलन और डंडों से पीटती है
इन दिनों उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में पुलिस परामर्श केंद्र में पतियों की शिकायतें बढ़ रही हैं. जी हां यहां एक पीड़ित व्यक्ति ने थाने में जाकर पुलिस के सामने जो बताया उससे आपका शरीर कांप उठेगा.
इन दिनों उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में पुलिस परामर्श केंद्र में पतियों की शिकायतें बढ़ रही हैं. जी हां यहां एक पीड़ित व्यक्ति ने थाने में जाकर पुलिस के सामने जो बताया उससे आपका शरीर कांप उठेगा. उसने पत्र में लिखा साहब! पत्नी कमरा बंद कर बेलन और डंडों से पीटती है. विरोध करो तो बुजुर्ग मां और छोटी बहनों को पीटने पर आमादा हो जाती है... ये आरोप यूपी की राजधानी लखनऊ के ठाकुरगंज निवासी एक युवक ने लगाए हैं. पुलिस परामर्श केंद्र में दिए प्रार्थना पत्र में उन्होंने लिखा है कि उनकी पत्नी उनके पूरे परिवार को प्रताड़ित कर रही है. वह अकेले ऐसे शख्स नहीं हैं. उनकी तरह कई पुरुषों ने पत्नियों पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए परामर्श केंद्र का दरवाजा खटखटाया है.
वहीं फैजुल्लागंज के रहने वाले एक व्यक्ति ने अपनी शिकायत में बताया कि उनकी पत्नी शक्की हो चुकी है और पिछले पांच महीने से आए दिन लड़ाई-झगड़ा करती है. एक रात तो उन्हें डंडे से इतना मारा कि उनका हाथ टूट गया. उनका आरोप है कि पत्नी उनके बुजुर्ग पिता को भी खाना नहीं देती. यही नहीं, पुलिस परामर्श केंद्र में काउंसलिंग के वक्त भी वह मारपीट पर आमादा हो जाती है. उसने आरोप लगाया है कि मै खुबसुरत नही हूं इसलिए उसकी पत्नी उससे लड़ाई-झगड़ा करती है.
यह भी पढ़ें- घेरलू हिंसा मामला: बॉबी डार्लिंग को 15 लाख रूपए देने पर पति को मिली जमानत
बल्दीखेड़ा निवासी युवक ने परामर्श केंद्र में की शिकायत में कहा है कि शादी के कुछ दिन बाद से उसकी पत्नी मायके जाकर रहने लगी है. जब उसने पूछा तो पत्नी ने कहा कि तुम खूबसूरत नहीं हो. जब हो जाओगे, तब आऊंगी.
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 12, 2018 11:41 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

