यूपी के औरैया में नाबालिक लड़की से गैंगरेप, जांच में जुटी पुलिस
त्तर प्रदेश में बिधूना कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में शनिवार की देर शाम अपने छत से कपड़ा उतारने गई एक नाबालिग लड़की के साथ पड़ोस के दो युवकों द्वारा कथित रूप से सामूहिक दुष्कर्म किए जाने का मामला पुलिस ने रविवार को दर्ज किया है
लखनऊ: उत्तर प्रदेश में बिधूना कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में शनिवार की देर शाम अपने छत से कपड़ा उतारने गई एक नाबालिग लड़की के साथ पड़ोस के दो युवकों द्वारा कथित रूप से सामूहिक दुष्कर्म किए जाने का मामला पुलिस ने रविवार को दर्ज किया है. घटना के बाद से आरोपी गांव से फरार बताए जा रहे हैं. अपर पुलिस अधीक्षक नैपाल सिंह ने बताया कि 'बिधूना कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में शनिवार की देर शाम एक 16 साल की लड़की अपने छत से कपड़ने उतारने गई थी.
आरोप है कि पड़ोस के दो युवक अपनी छत से उसकी छत पर आ गए और लड़की के साथ कथित रूप से दोनों ने जबरन दुष्कर्म किया और जान से मारने की धमकी देकर गांव से फरार हो गए. यह भी पढ़े: उत्तर प्रदेश: छत से कपड़े उतारने गई नाबालिग से सामूहिक बलात्कार, रेप के बाद पड़ोस में रहने वाले दोनों आरोपी हुए फरार
उन्होंने बताया कि लड़की के पिता की तहरीर पर सुखवीर और गौरव नामक दो युवकों के खिलाफ दुष्कर्म, जान से मारने की धमकी और पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी गई है. पीड़ित लड़की का चिकित्सीय मुआयना कराया गया है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 27, 2019 06:52 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

