बीएचयू परिसर से हटेगा पूर्व पीएम राजीव गांधी का नाम, कांग्रेस का कड़ा विरोध

बनारस हिंदू विश्वविद्यालय कोर्ट ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी का नाम विश्वविद्यालय के दक्षिणी परिसर से हटाने की सिफारिश की है. बीएचयू कोर्ट ने तर्क दिया है कि राजीव गांधी ने इस शैक्षिक संस्थान को लेकर 'कोई योगदान नहीं' दिया है. वहीं कांग्रेस ने इस तरह के किसी भी कदम का पुरजोर विरोध करने का फैसला किया है

बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (Photo Credits IANS)

लखनऊ: बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) कोर्ट ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी (Rajiv Gandhi) का नाम विश्वविद्यालय के दक्षिणी परिसर से हटाने की सिफारिश की है. बीएचयू कोर्ट ने तर्क दिया है कि राजीव गांधी ने इस शैक्षिक संस्थान को लेकर 'कोई योगदान नहीं' दिया है. वहीं कांग्रेस ने इस तरह के किसी भी कदम का पुरजोर विरोध करने का फैसला किया है. यह कोर्ट विश्वविद्यालय का एक सलाहकार निकाय है.  उसने अपना प्रस्ताव विश्वविद्यालय के निर्णय लेने वाले निकाय अकादमिक परिषद को भेजा है. साल 2006 में स्थापित यह परिसर मिर्जापुर जिले में स्थित है. इसे 'राजीव गांधी साउथ कैंपस बरकछा' के नाम से जाना जाता है.

इलाहाबाद हाईकोर्ट से सेवानिवृत्त न्यायाधीश व चांसलर गिरिधर मालवीय ने सप्ताह के प्रारंभ में हुई कोर्ट की बैठक की अध्यक्षता की. उन्होंने अकादमिक परिषद को प्रस्ताव भेजे जाने की पुष्टि की. न्यायमूर्ति मालवीय ने कहा, "कोर्ट के सदस्यों ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने कभी भी बीएचयू का दौरा नहीं किया। पूर्व मानव संसाधन विकास मंत्री अर्जुन सिंह ने बीएचयू के दक्षिणी कैंपस का नाम पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के नाम पर रखा था." यह भी पढ़े: वाराणसी: बीएचयू में वीर सावरकर की तस्वीर पर पोती गई कालिख, विरोध प्रदर्शन पर उतरे छात्र

वहीं कांग्रेसी नेता अजय राय ने बयान दिया कि मिर्जापुर जिले के बरकछा स्थित बनारस हिंदू विश्वविद्यालय के राजीव गांधी साउथ कैंपस का नाम बदले जाने के किसी भी कदम का पार्टी विरोध करेगी. उन्होंने कहा, "अगर इस तरह का कोई प्रयास किया जाता है तो कांग्रेस सड़क पर उतरेगी और नाम बदलने नहीं देगी."

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs LSG, IPL 2026 10th Match Scorecard: राजीव गांधी स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद को हराकर लखनऊ सुपर जायंट्स ने दर्ज की पहली जीत, ऋषभ पंत ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs LSG, IPL 2026 10th Match Scorecard: राजीव गांधी स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद ने लखनऊ सुपर जायंट्स के सामने रखा 157 रनों का टारगेट, हेनरिक क्लासेन और नितीश कुमार रेड्डी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

SRH vs LSG, IPL 2026 10th Match Live Score Update: राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

SRH vs LSG, IPL 2026 10th Match Live Toss And Scorecard: राजीव गांधी स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड