Kanpur: जो 7 साल बेटा पिता को मानता था हीरो, उसी ने गला दबाकर कर दी हत्या, बोला-चैन की नींद सो गया
उत्तर प्रदेश के कानपुर से दिल दहलाने वाला मामाल सामने आया है. इस घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप सा मच गया. लोग एक दूसरे से सवाल करने लगे कि एक बाप ऐसा कैसे कर सकता है. जिस बेटे को वो सबसे ज्यादा प्यार करता था. उसकी जान कैसे ले सकता है. कैसे एक बाप अपने जिगर के टुकड़े को मौत की नींद सुला सकता है. दरअसल सीसामऊ थाना क्षेत्र स्थित लकड़मंड़ी में रहने वाले अलंकार श्रीवास्तव ने अपने सात साल के बेटे रूषांक की गला दबाकर हत्या कर दी. जिसके बाद आरोपी अपनी पत्नी की पास गया और उसे बोला कि अब बेटा चैन की नींद सो रहा है.
कानपुर:- उत्तर प्रदेश के कानपुर से दिल दहलाने वाला मामाल सामने आया है. इस घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप सा मच गया. लोग एक दूसरे से सवाल करने लगे कि एक बाप ऐसा कैसे कर सकता है. जिस बेटे को वो सबसे ज्यादा प्यार करता था. उसकी जान कैसे ले सकता है. कैसे एक बाप अपने जिगर के टुकड़े को मौत की नींद सुला सकता है. दरअसल सीसामऊ थाना क्षेत्र स्थित लकड़मंड़ी में रहने वाले अलंकार श्रीवास्तव ने अपने सात साल के बेटे रूषांक की गला दबाकर हत्या कर दी. जिसके बाद आरोपी अपनी पत्नी की पास गया और उसे बोला कि अब बेटा चैन की नींद सो रहा है.
पति की इस बात को सुनकर पत्नी सारिका दौड़कर बदल के कमरे में गई. जहां पर बेटे रुषांक की लाश सोफे पर पड़ी हुई थी. पति की इस हरकत से पत्नी सारिका डर गई और उनके रोने की आवाज से लोगों की भीड़ जमा हो गई. जिसके बाद इस घटना की जानकारी पुलिस को दी गई. पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी पिता अलंकार श्रीवास्तव को गिरफ्तार कर लिया. Mumbai Shocker: दो महीने तक नाबालिग के साथ बलात्कार करने के आरोप में मौसा गिरफ्तार.
पुलिस अधिकारी ने क्या कहा सुनें:-
थानाक्षेत्र सीसामऊ में 07 वर्षीय बालक की उसके पिता द्वारा की गयी हत्या के सम्बन्ध में पुलिस अधीक्षक पश्चिम द्वारा दी गयी बाइट ।@Uppolice @adgzonekanpur @igrangekanpur pic.twitter.com/vp1exQJaKV
— Kanpur Nagar Police (@kanpurnagarpol) November 28, 2020
वहीं, घटना की जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक ने बताया कि शुरुवाती जांच से पता चल रहा है कि आरोपी की मानसिक हालत ठीक नहीं है. फिलहाल इस मामलें की जांच जारी है. इस घटना के बाद पूरा परिवार सदमे में हैं. रुषांक दो बड़ी बहनों का छोटा भाई था. परिवार के लोग कहते हैं कि रुषांक को उसके पिता सबसे प्यार करते थे. उसकी कोई भी मांग को अनदेखी नहीं करते थे. घर में रुषांक अपने पापा का लाडला था. वो हमेशा अपने पिता के पास ही सोता था.
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 29, 2020 10:20 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

