देश

यूपी: इटावा में अवैध पटाखा कारखाने पर छापा, 50 लाख रुपये के पटाखे जब्त

उत्तर प्रदेश के इटावा जिले में बुधवार को एक होम्योपैथिक क्लिनिक में चल रहे एक अवैध पटाखा कारखाने पर छापा मारा गया और 50 लाख रुपये मूल्य के पटाखे जब्त किए गए.

यूपी: इटावा में अवैध पटाखा कारखाने पर छापा, 50 लाख रुपये के पटाखे जब्त
उत्तर प्रदेश पुलिस (फ़ाईल फोटो )

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के इटावा जिले में बुधवार को एक होम्योपैथिक क्लिनिक में चल रहे एक अवैध पटाखा कारखाने पर छापा मारा गया और 50 लाख रुपये मूल्य के पटाखे जब्त किए गए. पुलिस ने कहा कि क्लीनिक पर मौजूद व्यक्ति के पास पटाखे बनाने व बेचने का कोई लाइसेंस नहीं था. क्लीनिक के मालिक को गिरफ्तार किया गया है.

सब डिविजनल मजिस्ट्रेट नंद प्रकाश मौर्य की अगुवाई में पुलिस ने दुकान पर छापा मारा. बीते कुछ हफ्तों से राज्य में अवैध पटाखों के निर्माण व भंडारण के मामले सामने आ रहे हैं, इससे जुड़े मामले में दर्जन भर लोगों की जान जा चुकी है. यह भी पढ़े: यूपी: बनारस में पटाखा विक्रेता के घर में विस्फोट, छत गिरने से 1 की मौत

ताजा मामला वाराणसी का है जहां पटाखा बनाने वाले विक्रेता के घर में विस्फोट हो गया था. जिस विस्फोट में एक की जान गई थी और तीन लोग घायल हुए थे.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 31, 2018 08:42 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).