देश

Uttar Pradesh Day 2023 Wishes: आज है यूपी का स्‍थापना दिवस, सीएम योगी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दी शुभकामनाएं

सीएम योगी ने अपने ट्वीट में लिखा, 'आध्यात्मिकता व आधुनिकता की संगमस्थली, अंत्योदय के साथ सुरक्षा व समृद्धि के स्वप्न को साकार करती क्रांतिधरा उ.प्र. के सभी निवासियों को उत्तर प्रदेश दिवस की हार्दिक बधाई!

Uttar Pradesh Day 2023 Wishes: आज है यूपी का स्‍थापना दिवस, सीएम योगी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दी शुभकामनाएं
Uttar Pradesh Foundation Day (Photo Credits: File Photo)

UP Diwas 2023 Wishes: आज उत्तर प्रदेश का स्‍थापना दिवस (Uttar Pradesh Foundation Day 2023) है. 24 जनवरी 1950 को ही संयुक्‍त प्रांत या यूनाइटेड प्रॉविन्‍स को ही उत्‍तर प्रदेश का नाम दिया गया. साल 2017 को यूपी सरकार ने ऐलान किया कि हर साल 24 जनवरी को यूपी दिवस के रूप में मनाया जाएगा. सीएम योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश वासियों को उत्तर प्रदेश दिवस की शुभकामनाएं दी है. Uttar Pradesh Foundation Day 2023 Greetings: उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस पर ये HD Images और Wallpapers भेजकर दें यूपी फाउंडेशन डे की बधाईयां.

सीएम योगी ने अपने ट्वीट में लिखा, 'आध्यात्मिकता व आधुनिकता की संगमस्थली, अंत्योदय के साथ सुरक्षा व समृद्धि के स्वप्न को साकार करती क्रांतिधरा उ.प्र. के सभी निवासियों को उत्तर प्रदेश दिवस की हार्दिक बधाई! आइए, आदरणीय प्रधानमंत्री जी के मार्गदर्शन में अपने प्रदेश को 'आत्मनिर्भर प्रदेश' बनाने हेतु संकल्पित हों.

सीएम योगी का ट्वीट 

उत्तर प्रदेश दिवस के मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ट्वीट कर शुभकामनाएं दीं. उन्होंने ट्वीट किया, 'उत्तर प्रदेश दिवस पर राज्य के निवासियों को मेरी हार्दिक शुभकामनाएं. सर्वाधिक जनसंख्या वाला यह राज्य संस्कृति, साहित्य, कला, राजनीति और सामाजिक परिवर्तन के आदर्श प्रस्तुत करता रहा है. मैं उत्तर प्रदेश के प्रतिभाशाली और परिश्रमी निवासियों के स्वर्णिम भविष्य की मंगल कामना करती हूं.'

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दी शुभकामनाएं 

उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने ट्वीट किया, 'उत्तर प्रदेश के लोगों को उनके राज्य स्थापना दिवस की बधाई. इसके गौरवशाली इतिहास, समृद्ध आध्यात्मिक विरासत और स्थापत्य चमत्कारों ने राज्य को भारत के जीवंत मानचित्र पर गौरव का एक अनूठा स्थान दिया है.'

उप राष्ट्रपति का ट्वीट 

उप राष्ट्रपति ने एक अन्य ट्वीट में लिखा, 'उत्तर प्रदेश और इसके मेहनती लोगों ने देश के विकास में बहुत बड़ा योगदान दिया है. मैं कामना करता हूं कि राज्य निरंतर समृद्धि और अधिक से अधिक प्रगति के पथ पर नए मील के पत्थर स्थापित करे.

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 24, 2023 09:20 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).