पीएम मोदी ने पाकिस्तान को दी थी विंग कमांडर अभिनंदन को नुकसान न पहुंचाने की चेतावनी: योगी आदित्यनाथ

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वायुसेना के विंग कमांडर अभिनंदन वर्द्धमान की रिहाई का जिक्र करते हुए शुक्रवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पाकिस्तान को चेतावनी दी थी कि हमारे जांबाज पायलट को नुकसान नहीं पहुंचना चाहिए.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Photo Credit-PTI)

अहमदाबाद: पाकिस्तान (Pakistan) की जमीन पर लगभग 60 घंटे का समय गुजारने के बाद भारतीय वायुसेना (Indian Air Force) के विंग कमांडर अभिनंदन वर्तमान (Wing Commander Abhinandan Varthman) की वतन वापसी हो ही गई. उन्होंने शुक्रवार की रात करीब 9 बजकर 21 मिनट पर भारतीय सीमा में कदम रखा. दो दिन तक पाकिस्तान में रहने के बाद स्वदेश लौटे अभिनंदन के आने की खुशी पूरे देश में मनाई जा रही है. हर कोई अपने-अपने तरीके से अभिनंदन का वेलकम कर रहा है.

वहीं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने वायुसेना के विंग कमांडर अभिनंदन वर्द्धमान की रिहाई का जिक्र करते हुए शुक्रवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने पाकिस्तान को चेतावनी दी थी कि हमारे जांबाज पायलट को नुकसान नहीं पहुंचना चाहिए.

गुजरात के जूनागढ़ शहर में शिवरात्रि मेले के दौरान एक सभा को संबोधित करते हुए योगी ने कहा कि मोदी एक "मजबूत प्रधानमंत्री" हैं और उन्होंने विंग कमांडर अभिनंदन को किसी भी तरह का नुकसान न पहुंचाने की पाकिस्तान को चेतावनी दी थी. यह भी पढ़ें: स्वदेश लौटे IAF के विंग कमांडर अभिनंदन, दो दिन बाद पाकिस्तान से हुई वतन वापसी

उन्होंने कहा कि एक समय था जब पाकिस्तान हम पर अंधाधुंध हमले किया करता था. हम जानते हैं कि अतीत में उनकी गिरफ्त से सैनिकों की सुरक्षित रिहाई कितनी मुश्किल थी.  योगी ने कहा, "इस बार, हमारे वायुसेना के बहादुर पायलटों ने पाकिस्तान के लड़ाकू विमानों को भारतीय क्षेत्र में घुसने से पहले ही तबाह कर दिया.

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Sri Lanka, 1st T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में श्रीलंका ने पाकिस्तान के सामने रखा 183 रनों का लक्ष्य, लाहिरू उदारा ने खेली 91 रन की तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka 1st T20I Live Score Update: रावलपिंडी में पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का पहला मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Pakistan vs Sri Lanka, 1st T20I Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? रावलपिंडी में पाकिस्तान बनाम श्रीलंका पहले टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

Pakistan vs Sri Lanka, 1st T20I Live Toss And Scorecard: रावलपिंडी में श्रीलंका के कप्तान कुसल मेंडिस ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड