Uttar Pradesh: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर ट्रक से टकराई कार, 6 लोगों की मौके पर मौत
उत्तर प्रदेश आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे स्थित थाना तालग्राम के पास एक ट्रक से कार की टक्कर हो जाने से 6 लोगों की मौत हो गई. कार सवार सभी लोग मेहंदीपुर बालाजी के दर्शन करने जा रहे थे.
कन्नौज, 13 फरवरी : उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे स्थित थाना तालग्राम के पास एक ट्रक से कार की टक्कर हो जाने से 6 लोगों की मौत हो गई. कार सवार सभी लोग मेहंदीपुर बालाजी (Mehandipur balaji) के दर्शन करने जा रहे थे. अतरिक्त पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि लखनऊ से मेहंदीपुर बालाजी दर्शन करने जा रहे परिवार की कार लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर तालग्राम थाना इलाके में एक्सप्रेस वे पर ट्रक में पीछे से टकरा गई.
दर्दनाक हादसे में कार सवार छह लोगों की मौत हो गई. एक्सप्रेस-वे से गुजरने वाले वाहन सवारों ने हादसा देखकर यूपीडा और पुलिस को सूचना दी. कुछ देर बाद यूपीडा कर्मचारी और पुलिस मौके पर पहुंचे. यह भी पढ़ें : गाजियाबाद में दो महिलाओं की मौत के मुद्दे पर हिंदू संगठनों ने किया प्रदर्शन
कार में फंसे लोगों को काफी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया और मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया. अस्पताल में डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद सभी को मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने कार सवार मृतकों के पास मिले प्रपत्रों के आधार पर शिनाख्त की और लखनऊ पुलिस को हादसे की जानकारी दी.
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 13, 2021 11:55 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

