देश

उत्तर प्रदेश : ऑडी कार ने मोटर साइकिल सवार दारोगा और सिपाही को कुचला, दोनों की मौत

उत्तर प्रदेश के बरेली में देर रात एक ऑडी कार (Audi Car) ने मोटर साइकिल सवार दारोगा और सिपाही को कुचल दिया, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई.

उत्तर प्रदेश : ऑडी कार ने मोटर साइकिल सवार दारोगा और सिपाही को कुचला, दोनों की मौत
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: File Photo)

बरेली :  उत्तर प्रदेश के बरेली में देर रात एक ऑडी कार (Audi Car) ने मोटर साइकिल सवार दारोगा और सिपाही को कुचल दिया, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई. अपर पुलिस अधीक्षक अभिनन्दन ने बताया कि बरेली के फतेहगंज पश्चिमी थाने में तैनात दारोगा राजवीर सिंह और हेड कांस्टेबल रजनीश कुमार रात्रि गश्त के लिए ड्यूटी पर निकले थे. दोनों मोटरसाइकिल पर सवार थे.

दोनों पुलिसकर्मी राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 24 पर पहुंचे ही थे कि तभी दिल्ली की तरफ से आ रही ऑडी कार ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई. कार का नंबर यूपी 25 सीएफ 6867 था.

यह भी पढ़ें : नोएडा में दर्दनाक हादसा, घर में आग लगने से मकान मालिक की झुलसकर मौत

पुलिस ने ऑडी कार और उसके ड्राइवर को हिरासत में ले लिया है. पुलिस ने दोनों पुलिसकर्मियों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि गाड़ी में गोपाल पुत्र कन्हैया गुलाटी बैठा था. कार चालक आनंद शर्मा को फतेहगंज पश्चिमी पुलिस ने हिरासत में लिया है. कार चालक चला रहा था या कोई और, पुलिस इसकी जांच कर रही है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 02, 2019 12:38 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).