देश

यूपी: उन्नाव में एकतरफा प्रेम में युवती ने युवक पर फेंका तेजाब, बुरी तरह झुलसा

उत्तर प्रदेश से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां उन्नाव जिले के मौरांवा थाना इलाके में एक युवती ने कथित तौर पर एकतरफा प्रेम होने के चलते युवक पर तेजाब फेंक दिया. जिससे युवक बुरी तरह से झुलस कर घायल हो गया.

यूपी: उन्नाव में एकतरफा प्रेम में युवती ने युवक पर फेंका तेजाब, बुरी तरह झुलसा
तेजाब हमला (Photo Credit-PTI)

लखनऊ: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां उन्नाव (Unnao) जिले के मौरांवा थाना इलाके में एक युवती ने कथित तौर पर एकतरफा प्रेम होने के चलते युवक पर तेजाब फेंक (Acid Attack) दिया. जिससे युवक बुरी तरह से झुलस कर घायल हो गया. फिलहाल गंभीर रूप से जख्मी युवक का अस्पताल में इलाज चल रहा है.

न्यूज़ एजेंसी एएनआई के मुताबिक यह घटना सोमवार की है. उन्नाव के सहायक पुलिस अधीक्षक (एएसपी) ने बताया कि पीड़ित युवक और आरोपी युवती पड़ोसी है. दोनों कई महीनों से संपर्क में थे. घटना के बाद युवक को अस्पताल ले जाया गया. जबकि युवती से पूछताछ की जा रही है. उत्तर प्रदेश: बहराइच में युवती का निर्वस्त्र शव मिला, तेजाब डाला चेहरा जलाया फिर हत्या कर फेंका

पीड़ित युवक रोहित यादव भवानीगंज स्थित दूध डेयरी चलता है. जबकि आरोपी ताइबा उसी डेयरी के ठीक सामने रहती है. बताया जा रहा है कि यह घटना भोर लगभग तीन बजे की है. गांववालों का कहना है कि युवक और युवती के बीच प्रेम प्रसंग था.

उल्लेखनीय है कि उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के कैसरबाग इलाके में बीते 11 जनवरी को एक 14 वर्षीय किशोरी एसिड अटैक का शिकार बन गई. लड़की का चेहरा और हाथ बुरी तरह से जल गए हैं और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है. आरोपी आशा सोनकर और उसके पति मुकेश सोनकर को गिरफ्तार कर लिया गया है. प्रारंभिक जांच से पता चला है कि यह हमला वास्तव में एक दुर्घटना का परिणाम था. हालांकि पुलिस मामलें की जांच कर रही है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 28, 2020 01:51 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).