देश

Uttar Pradesh Accident: यूपी के संभल में भीषण सड़क दुर्घटना, 7 की मौत

एसपी ने बताया कि घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना पर दुख व्यक्त किया है और अधिकारियों को पीड़ितों को हर संभव राहत सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है.

Uttar Pradesh Accident: यूपी के संभल में भीषण सड़क दुर्घटना, 7 की मौत
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credit: ANI)

संभल: आगरा-चंदौसी राजमार्ग (Agra-Chandausi Highway) पर सोमवार तड़के दो बसों (Bus) की टक्कर में सात लोगों की मौत हो गई और आठ अन्य घायल हो गए. हादसा लहारवां गांव (Laharwan Village) के पास उस समय हुआ जब शादी पार्टी ले जा रही एक बस का टायर पंक्च र होने से सड़क किनारे खड़ी हो गई और दूसरी बस ने उसे टक्कर मार दी. UP Accident: संभल में देर रात दो बसों की टक्कर में 7 लोगों की मौत, 8 घायल

पुलिस अधीक्षक, चक्रेश मिश्रा ने कहा, मारे गए लोगों की पहचान वीरपाल, 60, हैप्पी, 35, छोटे, 40, राकेश, 30, अभय, 18, विनीत, 30 और भूरे, 25 के रूप में हुई है. वे एक शादी से लौट रहे थे तभी हादसा हो गया.

एसपी ने बताया कि घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना पर दुख व्यक्त किया है और अधिकारियों को पीड़ितों को हर संभव राहत सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 19, 2021 11:38 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).