देश

उत्तर प्रदेश: ट्रैक्टर, ट्रॉली और बोलेरो के बिच टक्कर में 5 की मौत, 7 घायल

उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में बांदा-रायबरेली राजमार्ग के ललौली थाना क्षेत्र के दतौली गांव के पास रविवार देर शाम ट्रैक्टर, ट्रॉली और बोलेरो की आमने-सामने की टक्कर में बोलेरो सवार फतेहपुर जिले के पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और सात अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए......

उत्तर प्रदेश: ट्रैक्टर, ट्रॉली और बोलेरो के बिच टक्कर में 5 की मौत, 7 घायल
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credit-Twitter)

लखनऊ/फतेहपुर: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के फतेहपुर जिले में बांदा-रायबरेली राजमार्ग के ललौली थाना क्षेत्र के दतौली गांव के पास रविवार देर शाम ट्रैक्टर, ट्रॉली और बोलेरो (Bolero) की आमने-सामने की टक्कर में बोलेरो सवार फतेहपुर (Fatehpur) जिले के पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और सात अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए. घायलों में तीन की हालत चिंताजनक बनी हुई है. फतेहपुर के पुलिस अधीक्षक राजीव राज ने सोमवार को बताया, "रविवार देर शाम करीब आठ बजे बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के ठिठौरा गांव का पूर्व फौजी मेवालाल (48) किराए की बोलेरो से अपने दस अन्य रिश्तेदारों के साथ बांदा जिला स्थित अपनी ससुराल छापर गांव में नाती के छठी कार्यक्रम में शामिल होने जा रहा था.

उनकी बोलेरो जीप बांदा-रायबरेली राजमार्ग में बांदा की सरहद से लगे फतेहपुर जिले के ललौली थाना क्षेत्र के दतौली गांव के पास बांदा की ओर से आ रहे ट्रैक्टर-ट्रॉली से आमने-सामने टकरा गई." उन्होंने कहा, "टक्कर से बोलेरो सवार मेवालाल, उसकी पत्नी मंजू (Manju) (45), भांजा अंश (Ansh) (5), सलहज भगवती (Sahalah Bhagwati) (40) और 40 वर्षीय अज्ञात बोलेरो चालक की मौके पर ही मौत हो गई है.

जबकि मेवालाल का दामाद राजेश (Rajesh) (32), बेटी पूजा (Pooja) (28), दामाद की बहन पूजा (16), भांजी आरुषि (Arushi) (7), मेवालाल का बेटा चेतन (Chetan) (20), प्रेम यादव (Pream Yadav) (20) और संतलाल (Santlal) (40) गंभीर रूप से घायल हो गए हैं." राजीव ने बताया कि घायलों में राजेश, उसकी पत्नी पूजा और बहन की हालत ज्यादा चिंताजनक है, जिन्हें इलाज के लिए कानपुर (Kanpur) रेफर किया गया है.

यह भी पढ़ें:बिहार: सड़क हादसों में 7 लोगो की हुई मौत, अन्य 3 घायल

हादसा दोनों वाहनों के तेज रफ्तार होने से असंतुलित होने पर हुआ है, ट्रैक्टर-ट्रॉली कब्जे में ले लिया गया है और उसके फरार चालक की तलाश की जा रही है. सभी शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिए गए हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 17, 2018 12:32 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).