देश

उत्तर प्रदेश: भदोही जिले में ट्रक से जाकर टकराई एम्बुलेंस, 5 की मौत

उत्तर प्रदेश में भदोही जिले के गोपीगंज इलाके में एक खड़े ट्रक से जाकर एम्बुलेंस के टकराने से कम से कम पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. यह हादसा मंगलवार सुबह का है. यह एम्बुलेंस पश्चिम बंगाल के आसनसोल से राजस्थान के चित्तौड़गढ़ के अपने रास्ते पर थी. इसमें एक डेड बॉडी को लेकर जाया जा रहा था.

उत्तर प्रदेश: भदोही जिले में ट्रक से जाकर टकराई एम्बुलेंस, 5 की मौत
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credit: ANI)

भदोही/उत्तर प्रदेश, 26 जनवरी: उत्तर प्रदेश में भदोही जिले (Bhadohi) के गोपीगंज इलाके में एक खड़े ट्रक से जाकर एम्बुलेंस (Ambulance) के टकराने से कम से कम पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. यह हादसा मंगलवार सुबह का है. यह एम्बुलेंस पश्चिम बंगाल (West Bengal) के आसनसोल से राजस्थान (Rajasthan) के चित्तौड़गढ़ के अपने रास्ते पर थी. इसमें एक डेड बॉडी को लेकर जाया जा रहा था.

सूत्रों ने कहा है कि एम्बुलेंस काफी तेज रफ्तार के साथ आगे बढ़ रही थी और कोहरे के चलते ड्राइवर को कुछ भी साफ नहीं दिखाई दे रहा था, नतीजतन वह सड़क के किनारे खड़े ट्रक को भी नहीं देख पाया और सीधे जाकर उससे भिड़ गया. एंम्बुलेंस में सवार सभी पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जिसमें खुद ड्राइवर भी शामिल है.

यह भी पढ़ें: Road Accident Cases in Surat: गुजरात के सूरत में भीषण सड़क हादसा, डंपर ने बच्चे समेत कई लोगों को कुचला; 13 की मौत

वहीं गुजरात (Gujarat) के सूरत (Surat) में सोमवार देर रात कीम रोड पर डंपर ने सड़क के पास फुटपाथ पर सो रहे 20 लोगों को कुचल दिया है. इस हादसे में अब तक कुल 13 लोगों की मौत हो गई है. इसके अलावा अन्य घायल हैं. घायलों को सूरत के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 26, 2021 11:11 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).