उत्तर प्रदेश में गुंडों की अब खैर नहीं, CM योगी का बड़ा फैसला, 23 जिलों में खुलेंगे 36 नए पुलिस स्टेशन
सरकार की तरह से नए पुलिस स्टेशन को खोलने को लेकर हरी झंडी मिलने के बाद अब गृह विभाग ने पुलिस मुख्यालय को पत्र भेजकर इन जिलों के कप्तानों से नए थानों के लिए विस्तृत प्रस्ताव मांगा है.
लखनऊ: कानून-व्यवस्था को बेहतर बनाने और अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने को लेकर उत्तर प्रदेश से एक अच्छी खबर है. गृह विभाग ने राज्य के 23 जिलों में 36 नए पुलिस स्टेशन खोलने को लेकर सीएम योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) के पास एक प्रस्ताव भेजा था. जिस प्रस्तवा पर सीएम योगी की तरफ से मुहर लगा दी गई है. सरकार की तरह से नए पुलिस स्टेशन को खोलने को लेकर हरी झंडी मिलने के बाद अब गृह विभाग ने पुलिस मुख्यालय को पत्र भेजकर इन जिलों के कप्तानों से नए पुलिस स्टेशन के लिए विस्तृत प्रस्ताव मांगा है.
सूत्रों की माने तो प्रस्तावित 36 नए थानों में सर्वाधिक तीन थाने गाजियाबाद जिले में खुलेंगे. ये थाने लोनी, साहिबाबाद और मुरादनगर विधानसभा क्षेत्रों में खोले जाएंगे. इसके अलावा लखनऊ में बख्शी का तालाब और सरोजनीनगर विधानसभा क्षेत्रों में एक-एक थाना खोलने की योजना है. यह भी पढ़े: उत्तर प्रदेश पुलिस का नया कारनामा, ‘भूतों’ के खिलाफ कोर्ट में पेश किया चालान
वहीं नोएडा के बारे में बताया जा रहा है कि नोएडा शहर व दादरी विधानसभा क्षेत्रों में भी एक-एक पुलिस स्टेशन खुलेंगे. वहीं, अलीगढ़ के छर्रा व इगलास विधानसभा क्षेत्र में एक-एक, लखीमपुर खीरी के पलिया व सिंघासन विधानसभा क्षेत्र में, सिद्धार्थनगर के शोहरतगढ़ व डुमरियागंज, सीतापुर के मिश्रिख व सीतापुर सदर, बलरामपुर के बलरामपुर व उतरौला और संतकबीरनगर के आलापुर व मेंहदावल विधानसभा क्षेत्रों में एक-एक पुलिस स्टेशन स्थापित किया जाएगा. यह भी पढ़े: झांसी: नन्ही बेटी के साथ महिला पुलिसकर्मी की तस्वीर हुई वायरल, बदले में DGP से मिला ये इनाम
इन जिलों में खुलेंगे पुलिस स्टेशन
36 पुलिस स्टेशनों में इन पुलिस स्टेशनों के आलावा बुलंदशहर के सिंकदराबाद, फिरोजाबाद के टुंडला, प्रतापगढ़ के विश्वनाथगंज, कानपुर देहात के रसूलाबाद, कानपुर नगर के बिठूर, अमरोहा के हसनपुर, मथुरा, आगरा के आगरा उत्तरी, उन्नाव, अमेठी, कौशांबी के सिराथू, बहराइच के नानपारा और श्रावस्ती के श्रावस्ती विधानसभा क्षेत्र में नए पुलिस स्टेशन खोलने की योजना है.
13 नई पुलिस चौकियां भी बनेगी
सरकार की तरह से राज्य के 23 जिलों में 36 पुलिस स्टेशन बनाने को लेकर जो हरी झंडी मिली है. ऐसा कहा जा रहा है कि इन पुलिस स्टेशन के अलावा इन जिलों में 13 नई पुलिस चौकियां स्थापित भी की जाएंगी. इसके तहत बागपत, गौतमबुद्धनगर, मथुरा, संभल, संभल, प्रतापगढ़, फर्रुखाबाद, बाराबंकी, बलरामपुर, गोंडा, आगरा के एत्मादपुर व फतेहाबाद में एक-एक पुलिस चौकी स्थापित करने की योजना है. ये पुलिस स्टेशन और 13 चौकियां खुलने से ऐसा कहा जा रहा है कि राज्य में कुछ हद तक क़ानून व्यवस्था में सुधार आएगा.
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 13, 2018 03:07 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

