Uttar Pradesh: बाइक की टक्कर में 2 की मौत- तीन घायल
बरेली (Bareilly) में दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने टक्कर में दो लोगों की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए.
बरेली (उप्र), 30 मार्च : बरेली (Bareilly) में दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने टक्कर में दो लोगों की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए. वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) रोहित सिंह सजवान (Rohit Singh Sajwan) ने कहा कि मृतकों की पहचान 24 वर्षीय राकेश और 55 वर्षीय मुनीष गिरी के रूप में हुई है. यह भी पढ़े: Uttar Pradesh: मथुरा में अवैध शराब की बिक्री करने वालों को पकड़ने के प्रयास में पुलिस दल पर हमला
दोनों होली पर अपने रिश्तेदारों से मिलने जा रहे थे जब वे हादसे का शिकार हुए. पुलिस ने कहा कि राकेश, शंकर लाल और अवधेश एक मोटरसाइकिल पर थे और मुनीश और अमित दूसरे दोपहिया वाहन पर सवार थे.
पुलिस ने कहा कि शंकर लाल, अवधेश और अमित गंभीर रूप से घायल हुए हैं. ये लोग मोटरसाइकिल तेज गति से चला रहे थे और इसलिए, टक्कर भी जोरदार हुई. पुलिस ने कहा कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया ह
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 30, 2021 10:51 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

