UP Shocker: पीलीभीत में 16 वर्षीय छात्रा से दरिंदगी, बलात्कार कर की गई हत्या, गन्ने के खेत से मिला शव
उत्तर प्रदेश के पीलीभीत से दिल दहलादेने वाली एक खबर सामने आई है. पीलीभीत जिले के बरखेड़ा इलाके में ट्यूशन पढ़ने गई 16 वर्षीय छात्रा की सामूहिक बलात्कार के बाद हत्या कर दी गई. इस मामले में पुलिस ने छह लोगों को हिरासत में लिया है.
उत्तर प्रदेश के पीलीभीत से दिल दहलादेने वाली एक खबर सामने आई है. पीलीभीत जिले के बरखेड़ा इलाके में ट्यूशन पढ़ने गई 16 वर्षीय छात्रा की सामूहिक बलात्कार के बाद हत्या कर दी गई. इस मामले में पुलिस ने छह लोगों को हिरासत में लिया है. पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार पी. ने बताया कि बरखेड़ा थाना क्षेत्र की रहने वाली छात्रा शनिवार सुबह घर से ट्यूशन पढ़ने निकली थी. जब वह देर शाम तक नहीं लौटी तो परिजनों ने पुलिस में शिकायत देकर उसके अपहरण की आशंका जताई.
उन्होंने बताया कि, पुलिस को जैसे ही घटना की जानकारी मिली. अगल-अलग टीमें बनाकर सर्च ऑपरेशन शुरु किया गया और देर रात नाबालिग छात्रा का शव गांव के पास स्थित गन्ने के खेत से बरामद गिया. पुलिस ने छात्रा के साथ दुष्कर्म कर हत्या किए जाने की आशंका जताई है. वहीं किशोरी के शरीर पर कई जगह चोट के निशान पाए गए हैं. मुंह में कपड़ा ठूसा हुआ था. इसके साथ ही कुछ ही दूरी पर उसकी किताबें, बैग, साइकिल और जूते भी बरामद किए गए हैं.
पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार ने बताया कि, घटना स्थल से बीयर की चार बोतलें, नमकीन और सिगरेट के टुकड़े भी बरामद किए गए हैं. वहीं परिजनों ने आशंका जताई है कि सामूहिक दुष्कर्म के बाद लड़की की हत्या कर दी गई. उन्होंने बताया कि परिजनों की तहरीर के आधार पर पुलिस ने सामूहिक बलात्कार, हत्या और पॉक्सो एक्ट की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है.
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस मामले में छह संदिग्ध लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. पुलिस की कई टीमें अलग-अलग इलाकों में सर्च ऑपरेशन चला रही है. पुलिस ने बताया कि छात्रा के शव का पोस्टमार्टम डॉक्टरों के पैनल से कराया जाएगा.
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 15, 2021 10:06 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

