UP Road Accident: यूपी के बिजनौर में भीषण सड़क हादसा, पिता-पुत्र समेत तीन की मौत, गम में डूबे लोग
यूपी के बिजनौर जिले के थाना बढ़ापुर अंतर्गत शनिवार को दो बाईकों की भिड़ंत में तीन लोगों की मौत हो गई. जबकि एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया. पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी
UP Road Accident: यूपी के बिजनौर जिले के थाना बढ़ापुर अंतर्गत शनिवार को दो बाईकों की भिड़ंत में तीन लोगों की मौत हो गई. जबकि एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया. पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी. बढ़ापुर थाना प्रभारी (एसएचओ) अनुज तोमर ने बताया कि हादसा शनिवार को थाना बढ़ापुर अंतर्गत नूरपुर अरब गांव के गगन ईंट भट्ठे के पास हुआ.
एसएचओ ने कहा कि दो बाइकों की टक्कर में शाहरुख इस्लाम (22), नफीस (48) और तहसीम (42) की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि सलीम (35) गंभीर रूप से घायल हो गया. जिसे इलाज के लिए जिला अस्पताल बिजनौर में भर्ती कराया गया है. यह भी पढ़े: UP Road Accident: यूपी के शामली में खड़े ट्रक से टकराई कार, तीन की मौत
एसएचओ ने कहा कि तीनों शवों पोस्टमार्टम के लिए शवगृह जिला बिजनौर भेजा गया। आगे जांच की जा रही है.
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 25, 2023 07:41 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

