MCD Election: एमसीडी सदन में फिर हंगामा, स्टैंडिंग कमिटी के सदस्यों के चुनाव में फंसा पेंच

दिल्ली एमसीडी में अभी भी स्टैंडिंग कमेटी का पेच फंसा हुआ है. स्टैंडिंग कमेटी के 6 सदस्यों का चुनाव अभी तक नहीं हो पाया है. बुधवार को मेयर, डिप्टी मेयर और स्टैंडिंग कमेटी के 6 सदस्यों का चुनाव होना था.

एमसीडी सदन में भारी हंगामा (ANI)

नई दिल्ली, 23 फरवरी : दिल्ली एमसीडी (Delhi MCD) में अभी भी स्टैंडिंग कमेटी का पेच फंसा हुआ है. स्टैंडिंग कमेटी के 6 सदस्यों का चुनाव अभी तक नहीं हो पाया है. बुधवार को मेयर, डिप्टी मेयर और स्टैंडिंग कमेटी के 6 सदस्यों का चुनाव होना था. मेयर और डिप्टी मेयर का चुनाव तो शांतिपूर्वक हो गया, लेकिन स्टैंडिंग कमेटी के 6 सदस्यों का चुनाव नहीं हो पाया. गुरुवार सुबह फिर स्टैंडिग कमेटी के चुनाव के लिए निगम सचिव और महापौर आने वाले थे. आयुक्त अपनी सीट पर आ चुके थे. तभी सदन में हंगामा होने लगा. बीजेपी पार्षदों ने नारेबाजी शुरू कर दी -- मेयर मैडम निष्पक्ष रुप से चुनाव कराओ, मेयर मैडम सदन में आकर चुनाव कराओ, मेयर मैडम सदन में आओ, जैसे नारे लगाए गए.

मेयर के सदन में आते ही हंगामा शांत हो गया. मेयर ने कहा, हमने वकीलों की राय ली है. वोटिंग में मोबाइल फोन की मनाही नहीं है. बस आपका मोबाइल साइलेंट हो. आप उसका मुद्दा नहीं उठाएंगे. इसके बाद वार्ड नंबर 56 से वोटिंग की प्रक्रिया शुरू हुई. लेकिन सदन में फिर जोरदार नारेबाजी होने लगी. बीजेपी के पार्षद वेल में आकर शुरूआत से ही वोटिंग कराने की मांग को लेकर नारेबाजी कर रहे हैं. पार्षदों ने हंगामे और नारेबाजी के बीच ही बैलेट पेपर फाड़ दिए. उसके बाद सदन की कार्रवाई को 1 घंटे के लिए स्थगित कर दिया गया. यह भी पढ़ें : राउत ने शिंदे के बेटे को बदनाम करने के लिए लगाया ‘जान को खतरे’ का आरोप : मंत्री

देर रात दिल्ली भाजपा के प्रवक्ता प्रवीण शंकर कपूर ने कहा जिस तरह आम आदमी पार्टी ने महापौर चुनाव पहले फोन कर प्रयोग कर, फिर दर्शक दीर्घा से बोतलें फिकवा कर बाधित किया, उससे साफ है की आम आदमी पार्टी की मंशा ही नही थी स्थाई समिति सदस्यों का चुनाव कराने की. उसमें वो हार रहे हैं. आवश्यकता होगी तो भाजपा अब जनता के बीच तो जायेगी ही न्यायालय भी जा सकती है.

इससे पहले मेयर ने बुधवार को सभी से बैठने और सदन को शांति से चलने देने की गुजारिश की थीं. उसके बावजूद भी सदन में हंगामा नहीं रुका. जिसके बाद मेयर बैलेट बॉक्स की तरफ उठ कर गईं. इसके बाद मारपीट शुरू हो गई. सदन में कुर्सियां चलीं और जमकर नारेबाजी हुई. महिला पार्षदों के बीच लड़ाई होने लगी. सदन देखते ही देखते अखाड़े के रूप में बदल गया. सदन में मारपीट नारेबाजी हंगामा देखते हुए मेयर सदन छोड़कर चली गईं. बुधवार को देर रात तक सदन में हंगामा चलता रहा. गुरुवार को भी सदन की शुरूआत से ही हंगामा होने लगा और सदन को 1 घंटे के लिए स्थगित कर दिया गया.

Share Now

संबंधित खबरें

DC vs PBKS, IPL 2026 35th Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स ने पंजाब किंग्स के सामने रखा 265 रनों का टारगेट, केएल राहुल और नीतीश राणा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

DC vs PBKS, IPL 2026 35th Match Live Score Update: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम पंजाब किंग्स के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

DC vs PBKS, IPL 2026 35th Match Live Toss And Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Power struggle in Baramati: बारामती में 'पवार बनाम पवार' की अगली जंग? जय पवार के बयान ने तीसरी पीढ़ी के उत्तराधिकार की बहस को दी हवा