देश

उपेंद्र कुशवाहा ने नीतीश की 'विश्वसनीयता' पर उठाए सवाल, कहा, क्या गारंटी है फिर नहीं बदलेंगे

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के फिर से एनडीए के साथ आने की चर्चा के बीच पूर्व केंद्रीय मंत्री और एनडीए की सहयोगी पार्टी राष्ट्रीय लोक जनता दल के प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने नीतीश कुमार की विश्वसनीयता पर ही सवाल खड़ा कर दिया है.

उपेंद्र कुशवाहा ने नीतीश की 'विश्वसनीयता' पर उठाए सवाल, कहा, क्या गारंटी है फिर नहीं बदलेंगे
Nitish Kumar | PTI

पटना, 26 जनवरी : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के फिर से एनडीए के साथ आने की चर्चा के बीच पूर्व केंद्रीय मंत्री और एनडीए की सहयोगी पार्टी राष्ट्रीय लोक जनता दल के प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने नीतीश कुमार की विश्वसनीयता पर ही सवाल खड़ा कर दिया है.

उन्होंने साफ लहजे में कहा कि अगर नीतीश कुमार फिर से एनडीए में आते हैं तो क्या गारंटी है कि लोकसभा चुनाव के बाद फिर से उधर नहीं जाएंगे. कुशवाहा ने शुक्रवार को पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि इसमें कोई शक नहीं है कि नीतीश कुमार वहां परेशान हैं और निकलना चाहते हैं. जैसी बातें सामने आ रही है, उसके मुताबिक अगर ऐसा हो भी जाए कि वे एनडीए के साथ आ जाएं तो वे फिर वापस नहीं जाएंगे, कौन जानता है. इस पर आकलन करने और विचार करने की जरूरत है. यह भी पढ़ें : Maldives On Republic Day: मालदीव-भारत तनाव के बीच राष्ट्रपति मुइज़ू ने PM मोदी को दी गणतंत्र दिवस की बधाई, पढें पूरा संदेश

उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव के बाद वे फिर वापस चले जाएं, तो इसकी क्या गारंटी है. उन्होंने एक प्रश्न के उत्तर में कहा कि एनडीए के घटक दलों को कोई परेशानी नहीं है, परेशानी नीतीश कुमार जी की रहेगी, इधर रहें या उधर रहें.

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 26, 2024 05:29 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).