UP के कानपुर में 25 वर्षीय युवक की गला रेतकर हत्या, खून से लथपथ सड़क के किनारे मिला शव
कानपुर की चौबेपुर पुलिसएक युवक का शव बरामद किया है. युवक की गला रेतकर हत्या (Murder) करने के बाद उसका शव सड़क के किनारे खून से लथपथ अवस्था में पाया गया.
लखनऊ: कानपुर की चौबेपुर पुलिस (Chaubeypur Police) एक युवक का शव बरामद किया है. युवक की गला रेतकर हत्या (Murder) करने के बाद उसका शव सड़क के किनारे खून से लथपथ अवस्था में पाया गया. पुलिस को शव के बारे में सूचना मिलने के बाद शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. मृतक की पहचान महाराज नगर गांव निवासी ताराचंद्र (25) पुत्र छोटेलाल के रूप में हुई है. यह भी पढ़े: Jharkhand Murder Case: जमशेदपुर में महिला की गला रेतकर बेरहमी से हत्या, गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस
जानकारी के अनुसार ख़ून से लथपथ मृतक के गले और सिर पर गंभीर चोटों के निशान मिले हैं. उसका शव गांव के समीप बेला रोड किनारे जंगलों में पड़ा मिला है. सड़क चलते इसकी सूचना लोगों ने चौबेपुर पुलिस को दिया. जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस युवक का शव बरामद किया. वहीं मृतक की हत्या को लेकर उसकी मां ने बताया कि उसके बेटे ताराचंद्र को मंगलवार शाम स्कूटी सवार दो लोग यह कहकर घर से ले गए थे कि दिलीप नगर में नाटक देखने चलना है. जिसके बाद सुबह खबर मिली कि उसके बेटे की हत्या कर दी गई है.
फिलहाल पुलिस हत्या का मामला दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई है. वारदात को लेकर थाना प्रभारी ने बताया कि मौके की स्थिति से अनुमान लगाया जा रहा है कि घटना में कई लोग शामिल हो सकते हैं. पुलिस मामले की जांच कर रही है और उसी के अनुरूप आगे की कार्रवाई की जाएगी. आरोपी कोई भी उसे जल्द से जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा.
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 15, 2022 01:15 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

