Uttar Pradesh: परिजनों के नहीं मानने पर प्रेमी जोड़े ने खाया जहर, युवक की मौत
उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के बैरिया थाना क्षेत्र के एक गांव में परिजनों के कथित तौर पर शादी के लिए नहीं मानने पर प्रेमी जोड़े ने जहर खा लिया, जिसमें युवक की मौत हो गयी। पुलिस ने यह जानकारी दी.
Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के बैरिया थाना क्षेत्र के एक गांव में परिजनों के कथित तौर पर शादी के लिए नहीं मानने पर प्रेमी जोड़े ने जहर खा लिया, जिसमें युवक की मौत हो गयी. पुलिस ने यह जानकारी दी. परिजनों द्वारा शादी की अनुमति नहीं मिलने पर प्रेमी जोड़े ने विषाक्त पदार्थ खा लिया, जिसके बाद प्रेमी की शनिवार को उपचार के दौरान मौत हो गयी जबकि प्रेमिका को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
बैरिया क्षेत्र के पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) मोहम्मद उस्मान ने शनिवार को बताया कि बैरिया थाना क्षेत्र के शोभा छपरा गांव में एक खेत में ग्रामीणों ने शनिवार की सुबह बेहोशी की स्थिति में प्रेमी और प्रेमिका को देखा तो इसकी सूचना पुलिस को दी. सीओ ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची तथा पुलिस ने दोनों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, सोनबरसा पहुंचाया. चिकित्सकों की सलाह पर दोनों को गंभीर स्थिति में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान प्रेमी चंदन यादव (25) की मौत हो गयी. यह भी पढ़ें: Video: कलयुगी बेटे ने अपने ही पिता की कुल्हाड़ी से की हत्या, मध्यप्रदेश के बड़वाह की घटना
उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. बैरिया थाना क्षेत्र के चौकी चांद दियर पुलिस चौकी के प्रभारी पवन कुमार ने बताया कि प्रेमी चंदन यादव और प्रेमिका सोनी यादव (20) पड़ोसी थे तथा रिश्ते में भाई और बहन थे. सीओ ने बताया कि प्रेमी युगल का लंबे समय से प्रेम संबंध चल रहा था और दोनों शादी करना चाहते थे, लेकिन दोनों के परिजन इसके लिए तैयार नहीं थे. इस बीच, सोनी यादव के परिजन उसकी शादी के लिए रिश्ता देख रहे थे. इसी को लेकर प्रेमी युगल शुक्रवार की रात्रि अपने घर से निकले और विषाक्त पदार्थ खा लिया. पुलिस अधिकारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है.
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 10, 2024 05:18 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

